केंद्र सरकार ने क्यों ठुकराई यूएई की 700 करोड़ की मदद ?
केंद्र सरकार ने क्यों ठुकराई यूएई की 700 करोड़ की मदद ?
Share:

नई दिल्ली। भारत सरकार ने केरल बाढ़ आपदा से निपटने के लिए संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) की ओर से 700 करोड़ की मदद के प्रस्ताव को ठुकरा दिया है। यूएई ने केरल में आई भीषण बाद त्रासदी से निपटने के लिए मंगलवार को इस मदद की पेशकश की थी। 

केंद्र सरकार ने केरल बाढ़ को गंभीर प्राकृतिक आपदा घोषित किया, राष्ट्रीय स्तर पर मिलेगी मदद

सूत्रों के मुताबिक खबर है कि सरकार सरकार किसी भी देश से मिलने वाली मदद को स्वीकार नहीं करेगी। मीडिआ रिपोर्ट्स के मुताबिक सरकार ने फैसला किया है कि वो विदेशों से मिलने वाली किसी भी तरह की मदद को स्वीकार नहीं करेगी इस आपदा से घरेलू स्तर पर ही निपटेगी। दरअसल ऐसा पहली बार नहीं  हुआ है जब सरकार ने विदेशी मदद लेने से इंकार किया हो। इससे पहले यूपीए की सरकार ने भी 2013 की केदारनाथ आपदा के समय विदेशी मदद स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। 

केरल की मदद में केंद्र से आगे निकला यूएई, 700 करोड़ देने का किया ऐलान

दरअसल यूएई में केरल वासियों की अच्छी-ख़ासी आबादी रहती है। एक सर्वे रिपोर्ट के अनुसार यूएई की कुल आबादी में भारतीय प्रवासी 27 फ़ीसदी हैं और इन्ही लोगों ने केरल में बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए यूएई सरकार से गुहार लगाई थी। गौरतलब है कि केरल में तक़रीबन 15 दिनों तक चली भारी बारिश से भीषण बाढ़ के हालत बन गए है। इस बाढ़ में अब तक 375 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई है और तीन लाख से ज्यादा लोग बेघर हो गए है। यह बाढ़ पिछले 100 सालों की सबसे भीषण बाढ़ है। 

ख़बरें और भी 

केरल बाढ़ : अपनी शादी छोड़ बाढ़ में फंसे लोगों की मदद करने पंहुचा ये अभिनेता

तेलंगाना में भारी बारिश, चार लोगों की मौत, 83 मकानों को नुकसान

केरल बाढ़: क्या होती है "राष्ट्रीय आपदा" जिसपर हो रहा है इतना हंगामा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -