केजरीवाल ने कहा, पंजाब को मिलेगी रेड राज से मुक्ति
केजरीवाल ने कहा, पंजाब को मिलेगी रेड राज से मुक्ति
Share:

जालंधर : पंजाब विधानसभा के पूर्व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पंजाब का दौरा किया। इस दौरान वे जालंधर पहुंचे और उन्होंने कहा कि यदि उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो वे रेड राज को समाप्त कर देंगे। फिर किसी व्यापारी के यहां बिना किसी कारण रेड नहीं मारी जाएग। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने राधास्वामी संप्रदाय के प्रमुख गुरिन्दर सिंह ढिल्लन से भेंट भी की।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कालेधन को लेकर चर्चा की। इस दौरान विभिन्न योजनाओं का उल्लेख भी उन्होंने किया, जिसमें उन्होंने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पंजाब में कारोबारियों को सहूलियत हो ऐसा काम आप पार्टी करेगी।

उन्होंने केंद्र सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि केंद्र सरकार छोटे व्यापारियों को अपना निशाना बना रही है लेकिन बड़े उद्योगपति जो कि विजय माल्या जैसे हैं उन्हें छोड़ रही है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ढिल्लन जी से भेंट के दौरान विभिन्न मसलों पर चर्चा की जिसमें उन्होंने पंजाब की राजनीति पर भी गौर किया। यह भेंट करीब आधे घंटे चली।

चीन के पटाखों पर प्रतिबंध

पंजाब में केजरीवाल का विरोध, महिलाओं ने किया प्रदर्शन

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -