कांग्रेस छोड़ते ही सुशील रिंकू को केजरीवाल ने दिया इनाम, AAP ने जालंधर से लोकसभा उपचुनाव में उतारा
कांग्रेस छोड़ते ही सुशील रिंकू को केजरीवाल ने दिया इनाम, AAP ने जालंधर से लोकसभा उपचुनाव में उतारा
Share:

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (AAP) ने सुशील रिंकू को जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार बना दिया है। उन्होंने 24 घंटे पहले ही कांग्रेस छोड़ आम आदमी पार्टी (AAP) का दामन थामा हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान और AAP के राष्ट्रीय संयोजक व दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को फगवाड़ा में एक समारोह में रिंकू को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाई। जालंधर लोकसभा उपचुनाव के लिए वोटिंग 10 मई को होगी और परिणाम 13 मई को घोषित किए जाएंगे।

AAP ने सुशील रिंकू के रूप में एक ऐसे प्रत्याशी का चयन किया है, जिनकी जालंधर में आम जनता के बीच अच्छी पकड़ है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से AAP सुशील रिंकू के संपर्क में थी। 2022 के राज्य चुनावों में प्रचंड जीत के बाद भी AAP के पास अन्य पारंपरिक पार्टियों की तरह एक विशाल कैडर आधार नहीं है। सुशील रिंकू ने 2012 में पहली दफा जालंधर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था और तीन बार के MLA और पूर्व मंत्री भगत चुन्नी लाल के बेटे भाजपा के महिंदर पाल भगत को 17,000 से अधिक मतों के अंतर से मात दी थी। 2022 के चुनाव में रिंकू को AAP प्रत्याशी शीतल अंगुरल ने 4,254 मतों के अंतर से पराजित किया था।

बता दें कि, सुशील रिंकू (47) छात्र जीवन से ही सियासत में काफी एक्टिव रहे हैं। 1990 में वह भारतीय राष्ट्रीय छात्र संघ के एक एक्टिव मेंबर थे और 1992 के विधानसभा चुनाव के बाद से बूथ स्तर के कार्यकर्ता के तौर पर काम किया। 2006 में उन्हें जालंधर नगर निगम के पार्षद चुना गया था। उन्होंने 2,500 मतों के अंतर से जीत दर्ज की थी। उन्होंने कई शहर-आधारित परियोजनाओं में एक्टिव भूमिका निभाई थी।

नहीं रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री, इलाक़ के दौरान हुआ निधन

कर्नाटक चुनाव के लिए कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, घोषित किए 42 उम्मीदवार

'कांग्रेस ने अडानी को थाली में सजाकर दिया था पोर्ट..',सीतारमण ने राहुल गांधी को दिलाई याद

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -