नहीं रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री, इलाज के दौरान हुआ निधन
नहीं रहे झारखंड के शिक्षा मंत्री, इलाज के दौरान हुआ निधन
Share:

रांची: झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो का चेन्नई में उपचार के चलते आज प्रातः देहांत हो गया। जगरनाथ महतो डुमरी विधानसभा से विधायक थे। गौरतलब है कि पिछले 14 मार्च को मंत्री जगरनाथ महतो की तबीयत बिगड़ गई थी, तत्पश्चात, उन्हें उपचार के लिए रांची के पारस चिकित्सालय में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें चेन्नई रेफर कर दिया गया था। शिक्षा मंत्री को एयरलिफ्ट कर चेन्नई ले जाया गया था। 

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जगरनाथ महतो के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "अपूरणीय क्षति! हमारे टाइगर जगरनाथ दा नहीं रहे! आज झारखंड ने अपना एक महान आंदोलनकारी, जुझारू, कर्मठ और जनप्रिय नेता खो दिया। चेन्नई में उपचार के चलते आदरणीय जगरनाथ महतो जी का निधन हो गया। परमात्मा दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिवार को दुःख की यह विकट घड़ी सहन करने की शक्ति दे।" 

जगरनाथ महतो को पिछले 14 मार्च को रांची के पारस हॉस्पिटल से चेन्नई के अपोलो हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया था। कोरोना से संक्रमित होने के पश्चात मंत्री की लंग्स ट्रांसप्लांट सर्जरी भी हुई थी, तबसे उनका स्वास्थ्य पूरी तरह स्थिर नहीं था। महतो ने बजट सत्र के चलते सदन में बेचैनी की शिकायत की थी। उन्हें विधानसभा से पास के पारस चिकित्सालय ले जाया गया। तत्पश्चात, चार्टर एयर एंबुलेंस से चेन्नई पहुंचाया गया। उसके बाद से ही अपोलो हॉस्पिटल में उनका उपचार चल रहा था। जगरनाथ महतो गिरिडीह में डुमरी विधानसभा सीट से JMM के एक वरिष्ठ MLA थे तथा शिबू सोरेन के नेतृत्व में अलग राज्य के आंदोलन में सक्रिय रूप से सम्मिलित थे। 

तेज हवाओं के साथ बारिश का अलर्ट, मध्य प्रदेश के लिए मौसम विभाग की भविष्यवाणी

IPL 2023: राजस्थान रॉयल्स हारी, लेकिन संजू सेमसन ने रच दिया इतिहास, बनाया ये खास रिकॉर्ड

बेलेश्वर महादेव मंदिर में हुई घटना के बाद उठी पुनर्निर्माण की मांग, हुआ हनुमान चालीसा का पाठ

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -