अर्पिता खान के साथ पार्टी करती नजर आई प्रियंका
अर्पिता खान के साथ पार्टी करती नजर आई प्रियंका
Share:

अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के नाम की गूंज अब बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में सुनने को मिलती है। शादी के बाद प्रियंका अमेरिका में रहती हैं लेकिन काम के सिलसिले में अक्सर भारत आती रहती हैं।  इन दिनों प्रियंका अपने अगले प्रोजेक्ट में बिजी हैं तो वो मुंबई में ही हैं। बीते दिनों एक पार्टी में प्रियंका शामिल हुईं जहां से कटरीना ने तस्वीर शेयर की है। तस्वीर में कटरीना के साथ प्रियंका और सलमान खान की बहन अर्पिता खान भी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर इन तीनों की तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। कटरीना ने काले रंग की ड्रेस पहनी है वहीं प्रियंका पीले रंग की ड्रेस में नजर आ रही हैं। तस्वीर में अर्पिता दोनों अभिनेत्रियों के बीच में खड़ी है और मुस्कुरा रही हैं।

अर्पिता के साथ प्रियंका की तस्वीर इस वजह से भी चर्चा में है क्योंकि बीते दिनों फिल्म 'भारत' को लेकर सलमान के साथ उनकी अनबन देखी गई थी। दरअसल फिल्म में पहले कटरीना की जगह प्रियंका थीं लेकिन ऐन वक्त पर उन्होंने फिल्म से किनारा कर लिया।  कई मौकों पर सलमान ने प्रियंका को लेकर नाराजगी भी जाहिर भी करी थी| सलमान ने तो यहां तक कहा था कि उन्होंने अर्पिता के कहने पर ही प्रियंका को फिल्म में लिया था। प्रियंका ने अर्पिता से फिल्म में रोल देने के लिए सिफारिश की थी। बहरहाल भले ही प्रियंका और सलमान के बीच दरार देखी गई हो लेकिन ऐसा लगता है अर्पिता से उनके रिश्ते काफी मधुर हैं।

 प्रियंका चोपड़ा के काम की बात करें तो इस वक्त नेटफ्लिक्स के प्रोजेक्ट 'द व्हाइट टाइगर' में व्यस्त हैं। इसमें प्रियंका के साथ राजकुमार राव भी दिखाई देंगे। प्रियंका आखिरी बार 'द स्काई इज पिंक' फिल्म में नजर आई थीं। फिल्म में प्रियंका के अलावा फरहान अख्तर और जायरा वसीम थीं। इसे शोनाली बोस ने निर्देशित किया था।  

महाराष्ट्र में सरकार बनने को लेकर राखी सावंत का यह वीडियो हो रहा है वायरल

Bala Box Office Collections : गंजेपन की कहानी ने दिल को छुआ, 100 करोड़ के बाद भी कमाई जारी

जुड़वा बच्चे के जन्म के कारण फिल्मों से दूर रहीं यह अभिनेत्री

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -