कर्नाटक: शिया-सुन्नी विवाद के कारण हुई मोहम्मद फाजिल की हत्या !
कर्नाटक: शिया-सुन्नी विवाद के कारण हुई मोहम्मद फाजिल की हत्या !
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक के मंगलुरु में कृष्णापुरा-MRPL रोड पर हमलावरों द्वारा मोहम्मद फाजिल नामक मुस्लिम युवक की हत्या की खबर सामने आने के बाद कुछ मीडिया चैनल इसके दुष्प्रचार में लग गए हैं। सांप्रदायिक एजेंडा चलाने वाले ने घटना के कुछ घंटों बाद ही यह साबित करने का प्रयास किया कि भाजपा ने युवा मोर्चा (BJYM) के नेता प्रवीण नेट्टारू की हत्या का बदला लेने के लिए फाजिल की हत्या की गई है। हालाँकि, पुलिस की छानबीन में कुछ और ही कहानी सामने आई है। 

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद फाजिल पर 4-5 अज्ञात बदमाशों ने घातक हथियार से हमला किया था। पुलिस ने अपनी शुरूआती जाँच में कथित तौर पर पाया कि मृतक का क़त्ल इसलिए किया गया, क्योंकि वह एक सुन्नी मुसलमान था और एक शिया महिला से प्रेम करता था। फाजिल की हत्या करने वाले बदमाशों ने चेहरे पर नकाब पहन रखा था। वे सभी हुंडई कार से आए थे और फाजिल की हत्या कर कार में बैठकर भाग निकले। हालाँकि, पुलिस ने अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की है कि अपराधियों ने किस वजह से फाजिल की हत्या की है।

मेंगलुरु के पुलिस कमिश्नर एन शशि कुमार ने 28 जुलाई को फाजिल की हत्या की पुष्टि करते हुए कहा था कि यह घटना मंगलुरु सिटी के सूरतकल की है। जहाँ कृष्णापुरा कटिपल्ला रोड पर रात लगभग 8 बजे 23 साल के एक लड़के पर 4-5 लोगों ने बेरहमी से हमला कर दिया था। हमलावरों से बचने के लिए फाजिल ने दौड़ भी लगाई, मगर वह कामयाब न हो सका। नाजुक हालत में फाजिल को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उसकी मौत हो गई।

हफ्ते में 4 दिन काम, 3 दिन छुट्टी.., प्राइवेट नौकरी करने वालों के लिए आई बड़ी 'खुशखबरी'

जर्मन विदेश मंत्री ने तुर्की का दौरा किया, अनाज निर्यात सौदे की सराहना की

बड़ी खबर: जल्द ही UCG शुरू करने जा रहा है 20000 से अधिक मुफ्त ऑनलाइन कोर्सेस

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -