'हर्षा इसलिए मारा गया क्योंकि वो हिन्दू एक्टिविस्ट था..', CM बोम्मई बोले - साजिश की जड़ तक जाएंगे
'हर्षा इसलिए मारा गया क्योंकि वो हिन्दू एक्टिविस्ट था..', CM बोम्मई बोले - साजिश की जड़ तक जाएंगे
Share:

बैंगलोर: कर्नाटक के शिवमोगा जिले में बजरंग दल के कार्यकर्ता हर्षा की निर्मम हत्या के मामले में राज्य के CM बासवराज बोम्मई का बयान सामने आया है। मीडिया के साथ बात करते हुए सीएम बोम्मई ने इस वारदात को क्रूर करार दिया और साजिश और योजनाबद्ध तरीके से की गई हत्या बताया है। उन्होंने इसे एक बड़ी साजिश बताते हुए इसके जड़ तक पहुँचने की बात कही है।

सीएम बोम्मई ने कहा कि, 'हर्षा, जिसे हर्षा हिंदू के नाम से भी जाना जाता था। वो एक कार्यकर्ता था। वो हर प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों में सबसे आगे रहता था। उसने हाल ही में हिंदुओं के कई महत्वपूर्ण मामलों को उठाया था, जिससे कई लोग बहुत चिढ़े हुए थे। कई स्थानीय लोग उसके विरुद्ध थे। ये हत्या बहुत ही भयानक थी। ये हत्या से बढ़कर है। ये हार्डकोर दुश्मनी है, जिसे एक छोटे से लड़के पर दिखाया गया है। उसके क़त्ल के पीछे का सबसे बड़ा कारण यह था कि वो एक हिंदू एक्टिविस्ट था और बहुत ही मुखर तरीके से अपनी आवाज को उठाता था।' उल्लेखनीय है कि कर्नाटक के शिवमोगा जिले 26 वर्षीय बजरंग दल कार्यकर्ता हर्षा की रविवार (20 फरवरी 2022) को चाकुओं से गोद कर मार डाला था। पुलिस की जाँच में सामने आया था कि हर्षा ने हाल में अपने फेसबुक प्रोफाइल पर हिजाब के विरुद्ध और भगवा शॉल के समर्थन में पोस्ट डाली थी। इसी को उसकी हत्या के पीछे का कारण बताया जा रहा है।

बता दें कि, हत्या के इस मामले में पुलिस ने अब तक 6 कट्टरपंथी मुस्लिमों को गिरफ्तार किया है। इनकी शिनाख्त रियाज, नदीम, मुजाहिद, कासिफ, आसिफ, अफान (रिहान) के रूप में हुई है। शिवमोगा पुलिस ने बताया कि आरोपित कार में आए और वारदात को अंजाम दिया।   पुलिस ने बताया कि इन लोगों ने हर्षा का पीछा किया, फिर उसे मारा। कुछ प्रत्यक्षदर्शी भी मिले हैं। पुलिस के अनुसार, पीड़ित के ऊपर वर्ष 2016-17 में मजहबी भावनाएँ आहत करने के आरोप में मामला दर्ज हुआ था। हर्षा का क़त्ल करने में रियाज, मुजाहिद, कासिफ, आसिफ का हाथ था, जबकि इसकी साजिश रचने में नदीम और अफान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि इस पूरे मामले में कासिफ मुख्य आरोपित है।

सरकार ने प्रतिबंधित संगठन SFJ से जुड़े ऐप्स, सोशल मीडिया को ब्लॉक करने का आदेश दिया

दिग्विजय सिंह पर ज्योतिरादित्य सिंधिया का हमला, बोले- 'मैंने और जनता ने दिग्विजय सिंह के...'

50 साल थी उम्र, नियमित करते थे व्यायाम, मंत्री गौतम रेड्डी के निधन से हर कोई हैरान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -