कर्नाटक उपचुनाव: परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस ने मानी हार, भाजपा बोली- जनादेश को मत छेड़िए
कर्नाटक उपचुनाव: परिणाम आने से पहले ही कांग्रेस ने मानी हार, भाजपा बोली- जनादेश को मत छेड़िए
Share:

बेंगलुरु: कर्नाटक में आज भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की बीएस येदियुरप्पा सरकार का भविष्य निर्धारित होना है। 5 दिसंबर को प्रदेश की 15 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव हुआ, जिनके परिणाम आज घोषित किए जाने हैं। सरकार में बने रहने के लिए भाजपा को 7 से ज्यादा सीटें जीतना आवश्यक है। रुझान में भाजपा 12 सीटों पर आगे चल रही है।

इस पर कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार ने कहा है कि हमें इन 15 विधानसभा क्षेत्रों के वोटरों के जनादेश से सहमत होना होगा। लोगों ने दलबदलु नेताओं को स्वीकार कर लिया है। हमने हार स्वीकार कर ली है, मुझे नहीं लगता कि हमें मायूस होना पड़ेगा। कर्नाटक की 15 सीटों में से 11 पर भाजपा ने बढ़त बना रखी है। भाजपा के आईटी सेल के प्रभारी अमित मालवीय ने कहा कि कर्नाटक उपचुनाव में भाजपा को भारी बढ़त मिल रही है, कर्नाटक में विधासनभा चुनाव के दौरान भाजपा को मिले भारी जनादेश को वापस दोहराया जा रहा है, यह बढ़त कांग्रेस, जेडीएस, शिवसेना और एनसीपी को साफ संदेश दे रहा है कि जनता के जनादेश को मत छेड़िए।

आपको बता दें कि कांग्रेस और जेडीएस के 17 बागी उम्मीदवारों को अयोग्य ठहराए जाने के बाद रिक्त हुई जगह को भरने के लिए उपचुनाव हो रहे हैं। इन्हीं 17 विधायकों की बगावत के बाद एचडी कुमारस्वामी के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार जुलाई में गिर गई थी। 

न्यूज़ीलैंड में अचानक फटा जवालामुखी, मुश्किल में फंसी 100 से अधिक लोगों की जान

कर्नाटका विधानसभा उपचुनाव: बीजेपी 13 सीटों पर आगे, कांग्रेस को 2 पर बढ़त

सावधान: धरती के बाद समुद्र में कम हो रहा ऑक्सीजन, जलीय जीवन पर बना खतरा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -