तैमूर का खास वीडियो शेयर कर माँ करीना ने दी बधाई
तैमूर का खास वीडियो शेयर कर माँ करीना ने दी बधाई
Share:

बॉलीवुड कपल सैफ अली खान (Saif Ali Khan) और करीना कपूर (Kareena Kapoor) के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) का आज जन्मदिन है। आज तैमूर 5 साल का हो गया है, ऐसे में करीना ने अपने बेटे को बधाई दी है। जी दरअसल करीना कोरोना पॉजिटिव हैं और इस समय अपने दोनों बेटों को बहुत मिस कर रही हैं। ऐसे में अब आज तैमूर के बर्थडे पर उन्होंने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट शेयर किया है। आप देख सकते हैं करीना ने सोशल मीडिया पर तैमूर का एक वीडियो शेयर किया है।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan)

यह वीडियो तैमूर के बचपन का है जब वह चलना सीख रहे थे। आप देख सकते हैं इस वीडियो में तैमूर बेहद क्यूट लग रहे हैं। करीना ने तैमूर का वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- 'तुम्हार पहला कदम और पहला गिरना। मैं इसे बहुत ही गौरव के साथ इसे रिकॉर्ड किया है। ये तुम्हारा पहला या आखिरी कदम नहीं है मेरे बेटे लेकिन मैं एक चीज हमेशा से जानती हूं। तुम हमेशा खुद को उठाओंगे और सिर ऊंचा करके चलोगे क्योंकि तुम मेरे टाइगर हो। हैप्पी बर्थडे मेरी हार्टबीट। मेरे टिम टिम। कोई भी तुम्हारी तरह नहीं है मेरे बेटे।'

आप देख सकते हैं वीडियो में तैमूर चलना सीख रहे हैं। वह एक-दो कदम चलते हैं और फिर गिर जाते हैं। वहीं दूसरी तरफ करीना के पोस्ट पर फैंस और सेलेब्स कमेंट कर रहे हैं और तैमूर को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में अमृता अरोड़ा शामिल है जिन्होंने हार्ट इमोजी पोस्ट के साथ ही लिखा है, 'टिम टिम।' वहीं तैमूर की बुआ सोहा अली खान ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे टिम। हमेशा आगे बढ़ते रहो।' इसके अलावा डिजाइनर मसाबा गुप्ता ने लिखा- 'हैप्पी बर्थडे तैमूर।' आपको बता दें कि इस साल तैमूर का बर्थडे काफी अलग होने वाला है क्योंकि उनकी मां करीना कपूर कोरोना पॉजिटिव हैं और आइसोलेशन में हैं। ऐसे में यह देखना होगा कि कैसे मनाया जाता है तैमूर का जन्मदिन।

मीडिया को अनुष्का ने कहा धन्यवाद, जानिए क्यों?

'गहराइयां' में नजर आएंगी दीपिका पादुकोण, नए स्टार्स संग मचाएंगी धमाल

बिखरे बाल में एयरपोर्ट पर दौड़ती नजर आईं काजोल, वीडियो वायरल

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -