करण जौहर खरीदतें है शाहरूख के लिए अंडरवियर
करण जौहर खरीदतें है शाहरूख के लिए अंडरवियर
Share:

फिल्ममेकर करण जौहर और शाहरूख खान की दोस्ती के किस्से तो जगजाहिर हैं। दोनों के बीच की अंडरस्टैंडिंग से हर कोई जलन महसूस कर सकता है। गौरतलब है कि शाहरूख खान बॉलीवुड के सबसे बिजी स्टार्स में शामिल है। जाहिर है उनके पास इतना समय नहीं होगा कि अपने अंडर वियर की शॉपिंग खुद कर सकें। इसलिए उनके लिए अंडरवियर उनके प्यारे दोस्त करण जौहर खरीदते है। करण के शो कॉफी विद करण में शाह रूख ने खुद ये राज खोला है।

उन्होंने बताया कि उनके लिए अंडर गार्मेंट्स की शॉपिंग कई बार करण जौहर करते हैं। शाहरूख ने मजाकिया अंदाज में बताया है कि जब वो कभी-कभी करण के साथ शॉपिंग पर जाते हैं, तो करण उन्हें अंडर वियर की शॉपिंग भी करवा देते हैं। इतना ही नहीं शाहरूख ने ड्रेसिंग रूम के सीक्रेट्स भी खोले। शाहरूख ने बताया कि कई दफा तो करण चेंजिंग रूम में खुद भी आ जाते हैं और अपने साथ सेल्सपर्सन को लाकर पूछते हैं कि शाहरूख ने जो पहना है, वो उन पर जंच रहा है या नहीं।

शो में शाहरूख के साथ मेहमान बनीं आलिया भट्ट चुटकी लेती हुई कहती हैं कि शायद यही वजह है कि उन दोनों के बारे में हमेशा अफवाहें उड़ती हैं। शाहरूख और करण की यह दिलचस्प बातें हॉटस्टार पर कॉफी विद करण के अनकट वर्जन में देखी जा सकती हैं।

शाहरूख का करियर बर्बाद कर सकती थी मणिरत्नम की ये फिल्म!

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -