निर्भया को माफ़ करने का कहने वाली वकील पर भड़कीं पंगा एक्ट्रेस, कहा- 'बलात्कारियों के साथ 4 दिन जेल में...'
निर्भया को माफ़ करने का कहने वाली वकील पर भड़कीं पंगा एक्ट्रेस, कहा- 'बलात्कारियों के साथ 4 दिन जेल में...'
Share:

बॉलीवुड में अपने बेबाक बयानबाजी ले लिए फेमस होने वाली एक्ट्रेस कंगना रनौत जल्द ही फिल्म पंगा में नजर आने वाली हैं। ऐसे में हाल ही में उन्होंने वरिष्ठ वकील इंदिरा जयसिंह के एक बयान पर जमकर गुस्सा निकाला। जी दरअसल हाल ही में उन्होंने कहा कि, ''इंदिरा जयसिंह जैसी औरतों की कोख से बलात्कारी पैदा होते हैं। ऐसी औरतों को बलात्कारियों के साथ 4 दिन जेल में रखना चाहिए।'' आपको याद हो बीते दिनों ही इंदिरा ने निर्भया की मां आशा देवी से अपील की थी कि ''उन्हें दोषियों को माफ कर देना चाहिए।''

उनके इसी बयान पर निर्भया की मां भड़क गई थीं और उन्होंने कहा था कि ''इंदिरा जयसिंह को इस तरह का सुझाव देने की हिम्मत कैसे हुई। वे सुप्रीम कोर्ट में उनसे कई बार मिलीं, लेकिन उन्होंने एक बार भी उनका हाल-चाल नहीं पूछा। आज वो दोषियों के हक में बोल रही हैं।'' इस दौरान आशा देवी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा था कि, ''ऐसे लोग बलात्कारियों को सपोर्ट कर अपनी रोजी रोटी चलाते हैं, इसलिए पीड़ितों को इंसाफ नहीं मिलता है।'' आप सभी को बता दें कि कंगना की फिल्म पंगा 24 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग के दौरान हुई एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में जब कंगना से निर्भया रेप केस के मुजरिमों के बारे में पूछा गया तो उन्होंने इस बारे में अपना गुस्सा जाहिर किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ''ऐसे लोगों को फांसी पर लटकाना चाहिए। उनमें से एक तो माइनर था। जो रेप करते हैं और जो रेप करने के काबिल हैं उसे किस हिसाब से माइनर बताया जा सकता है। जो रिप्रड्यूस कर पा रहा है, जो रेप कर पा रहा है वो माइनर है ही नहीं।''

इसी के साथ आगे कंगना रनौत ने कहा, 'ऐसे लोगों को चौराहे पर मारना चाहिए, उनको वहां पर लटका देना चाहिए। उनको पता होना चाहिए कि रेप क्या होता है और इसकी सजा क्या होती है'। आगे उन्होंने कहा कि ''इतने साल से जो कुछ भी निर्भया के माता-पिता झेल रहे हैं, उनकी पूरी फैमिली की क्या हालत हो गई होगी। कहां जाएंगे वे इतना संघर्ष करके, ये कैसा समाज है जो चुपचाप मारने का क्या फायदा यदि आप कोई उदाहरण ही सेट नहीं कर पा रहे हैं। उनको चौराहे पर मारना चाहिए, लटका देना चाहिए।''

स्टिकर के साथ प्राइवेट पार्ट फ्लॉन्ट करते दिया पोज, इस मॉडल के दीवाने हुए लोग

इस मॉडल की हॉट तस्वीरों के दीवाने है लोग, कर देती है अपनी अदाओं से घायल

नसीरुद्दीन शाह ने CAA-NRC पर दिया बयान, अनुपम खेर को बताया जोकर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -