हम भारतीय हैं और हमें अखंड भारत की जरूरत है: कंगना रनौत
हम भारतीय हैं और हमें अखंड भारत की जरूरत है: कंगना रनौत
Share:

अभिनेत्री कंगना रनौत हमेशा अपने बेबाक बयानों के लिए सुर्ख़ियों में रहती हैं। वैसे कंगना बाॅलीवुड की एक ऐसी हसीना है जो अपनी बेबाकी के लिए जानी जाती हैं। जी हाँ और अब तक कंगना रनौत कई बार ऐसे बयान दे चुकी हैं जो उन्हें कई बार मुश्किलों में फंसा देते हैं। हालाँकि वह इन सबकी परवाह किए बिना हर मुद्दे पर खुलकर अपनी राय रखती हैं। अब हाल ही में कंगना ने पंजाब में बढ़ रही अपराधिक गतिविधियों पर अपनी राय दी। जी दरअसल, पंजाब और इसके साथ लगते राज्यों में खालिस्तानी आतंकियों द्वारा लगातार देश विरोधी हरकतों को अंजाम देकर दहशत का माहौल पैदा किया जा रहा है। इसे देखते हुए जब कंगना चंडीगढ़ पहुंची तो उनसे इन अपराधिक गतिविधियों के बारे में पूछा गया। इस दौरान एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपनी प्रतिक्रिया दी और ऐसा करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही।

जी दरअसल कंगना ने कहा- 'जो भी आपराधिक गतिविधियां हो रही हों, चाहे जिहादी हो या खालिस्तानी सभी मामलों में सख्ती से निपटा जाना चाहिए। सरकार ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।' इसी के साथ आगे कंगना ने कहा-'पंजाब हमेशा से भारत का हिस्सा रहा है। सिर्फ इसलिए कि लोग अपने देश के लिए मुद्दा उठाते हैं इसका मतलब ये नहीं है कि हम उन्हें अपने देश का एक हिस्सा दे दें। ऐसे आंतकवादियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फंडिंग की जा रही है।आम नागरिक उनका समर्थन नहीं करते हम भारतीय हैं और हमें अखंड भारत की जरूरत है।'

आप सभी को बता दें कि पंजाब और इसके साथ लगते राज्य हरियाणा और हिमाचल में खालिस्तानी आतंकियों द्वारा झंडे लगाने और नारे लिखने की हरकतें की जा रही हैं। जी दरअसल पहले हिमाचल प्रदेश की विधानसभा के बाहर खालिस्तानी नारे लिखे गए और झंडे लगाए गए। उसके बाद बीते शुक्रवार को पंजाब के फरीदकोट में बाजीगर बस्ती के पार्क की दीवार पर खालिस्तानी नारे लिखे पाए गए। केवल यही नहीं बल्कि खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने हिमाचल और हरियाणा को कई धमकियां भी दी हैं।

आखिर क्यों अपनी बीवी-बच्चों से दूर हैं संजय दत्त, खुद किया खुलासा

पूजा हेगड़े को मिला सलमान का ब्रेसलेट, जानिए आखिर क्या है माजरा?

कश्मीरी पंडित राहुल भट्ट की हत्या पर अनुपम खेर का बड़ा बयान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -