फिर विवादों में विनोद कांबली,  पत्नी ने सिंगर अंकित तिवारी के पिता को मारा चांटा
फिर विवादों में विनोद कांबली, पत्नी ने सिंगर अंकित तिवारी के पिता को मारा चांटा
Share:

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली का विवादों से बहुत पुराना नाता है। किसी न किसी वजह से वह विवादों में घिरे रहते हैं। एक बार फिर एक घटना को लेकर विनोद कांबली और उनकी पत्नी विवादों में घिर गए हैं। इस बार कांबली अपनी पत्नी एंड्रिया हेविट के कारण विवाद में फंसे हुए हैं। उनकी पत्नी ने बॉलीवुड के एक मशहूर सिंगर के पिता को चांटा मार दिया, जिसके बाद दोनों पर एफआईआर दर्ज की गई है। इस घटना का वीडियो एएनआई ने जारी किया है। 

वीडियो में साफ तौर पर दिख रहा है कि विनोद कांबली और उनकी पत्नी रविवार को एक मॉल में घूमने गए थे। उसी मॉल् में बॉलीवुड सिंगर अंकित तिवारी का परिवार भी आया हुआ था। जब अंकित ​तिवारी के पिता अपनी पोती के साथ फूड कोर्ट जा रहे थे, उसी समय विनोद कांबली की पत्नी एंड्रिया भी वहां थी। खबरों के अनुसार, मॉल में भीड़ ज्यादा होने की वजह से अंकित के पिता का हाथ एंड्रिया को छू गया। इस पर नाराज होकर एंड्रिया ने उन्हें थप्पड़ मार दिया। खबरों में बताया गया है कि जब यह खबर अंकित तिवारी के घरवालों को पता चली, तो वे विनोद कांबली के पास गए, लेकिन कांबली ने भी उनसे बदतमीजी की, इसके बाद सिंगर के परिवार ने कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। 

बता दें कि  पुलिस ने इस मामले में कांबली और उनकी पत्नी के खिलाफ आईपीसी की धारा 504, 323 के तहत केस दर्ज किया है। इस मामले पर विनोद कांबली की पत्नी का कहना है कि  अंकित तिवारी के पिता ने उन्हें गलत जगह छुआ था, जिसके बाद उन्होंने उन्हें धप्पड़ मारा। 

पत्नी के कारण क्रिकेटर विनोद कांबली फिर विवादों में

'सेक्रेड गेम्स' में किरदार को लेकर बोले सैफ अली खान

'संजू' देखते ही संजय दत्त के रिएक्शन से चौंके डायरेक्टर

40 हजार फीट ऊंचाई से रणबीर के लिए ये क्या कह गए पापा ऋषि...

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -