'अगर कश्मीर अलग हो जाएगा तो मुसलमान कचरे का टुकड़ा हो जाएंगे', मशहूर अभिनेता का बयान
'अगर कश्मीर अलग हो जाएगा तो मुसलमान कचरे का टुकड़ा हो जाएंगे', मशहूर अभिनेता का बयान
Share:

कमाल आर खान इन दिनों अपने ट्वीट्स से खलबली मचा रहे हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी बेबाक राय रखने के लिए जाने जाते हैं और अब इस बार भी उन्होंने कुछ ऐसा ही कहा है। जी दरअसल हाल ही में कमाल आर खान ने भारतीय मुसलमानों को लेकर कहा कि, 'भारत में कश्मीर के होने से उनकी इज्जत है। 'इसके अलावा केआरके ने यह भी कहा है कि, 'अगर कश्मीर अलग हो जाएगा तो मुसलमान भी यहां कचरे का टुकड़ा हो जाएंगे। मुसलमान पाकिस्तान और बांग्लादेश बनाकर पहले ही गलती कर चुके हैं।' आप सभी को बता दें कि फिल्म द कश्मीर फाइल्स के रिलीज के बाद से सोशल मीडिया पर एक बार फिर हिंदू-मुसलमान की बहस शुरू हो गई। ऐसे में अब कई लोग इस बारे में चर्चा करते दिख रहे हैं।

आप सभी को बता दें कि कश्मीर पंडितों के विस्थापन पर बनी द कश्मीर फाइल्स को लेकर सोशल मीडिया पर एक समुदाय विशेष को लेकर कई बातें कही जा रही हैं। जी हाँ और इन सभी के बीच कमाल आर खान यानी केआरके ने भी कश्मीर और भारतीय मुसलमानों को लेकर अपनी राय रखी है। आप सभी देख सकते हैं उन्होंने ट्वीट कर लिखा, 'भारतीय मुसलमानों को समझना चाहिए कि उन्होंने पाकिस्तान और बांग्लादेश बनाकर पहले ही बड़ी गलती कर दी है। अगर कश्मीर भारत से अलग हो जाएगा तो हर भारतीय मुसलमान भारत में कचरे का हिस्सा हो जाएंगे। कश्मीर भारत में है तो मुस्लिमों की बचीखुची इज्जत भी है।'

आप सभी को बता दें कि इससे पहले अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे को लेकर केआरके ने मुसलमानों के लिए भारत को सर्वश्रेष्ठ देश बताया था। जी दरअसल उस दौरान केआरके ने लिखा था, 'मैंने अपने बच्चों से कहा है कि दुनिया में चाहे जहां जाएं, चाहे जो करें, लेकिन कभी भी अपनी राष्ट्रीयता न बदलें, क्योंकि भारत दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है। कुछ भारतीय मुस्लिम ऐसा सोच सकते हैं कि भारत उनके लिए अच्छा नहीं , लेकिन ऐसा सोचने का सिर्फ एक ही कारण है और वह यह है कि उन्होंने अपने जीवन में किसी अन्य मुस्लिम देश को देखा ही नहीं है।'

'हैदर' फिल्म से कमाया नाम....फिर आतंकी बन गया साकिब, इंडियन आर्मी ने कर दिया ढेर

Video: रातभर सड़क पर बैग लेकर दौड़ता रहा लड़का, कहानी सुनकर पसीज रहा लोगों का दिल

जनता के दिलों में The Kashmir Files अब भी है कब्ज़ा, पार किया 170 करोड़ का आंकड़ा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -