प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR पर भड़के कमलनाथ, कार्यकर्ताओं से बोले- 'भ्रष्टाचार के सामने अब तनकर खड़े होने का समय आ गया है'
प्रियंका गांधी के खिलाफ FIR पर भड़के कमलनाथ, कार्यकर्ताओं से बोले- 'भ्रष्टाचार के सामने अब तनकर खड़े होने का समय आ गया है'
Share:

भोपाल: मध्य प्रदेश के तमाम थानों में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व सीएम कमलनाथ समेत अन्य नेताओं पर हो रही FIR पर कमलनाथ ने पलटवार किया है। कमलनाथ ने ट्वीट कर कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि भ्रष्टाचार के सामने अब तनकर खड़े होने का वक़्त आ गया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि राज्य की शिवराज सरकार सिर से पैर तक घोटालों से घिरी है।

आपको बता दें कि मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल समेत इंदौर एवं जिलों के थानों में कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश, अरुण यादव एवं कांग्रेस नेता शोभा ओझ पर FIR दर्ज की गई है। इस FIR को लेकर अब प्रदेश की राजनीति गर्माने लगी है। दोनों ही प्रमुख दलों के नेता एक-दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। सोशल मीडिया पर कमीशन संबंधी कथित पत्र वायरल होने के पश्चात् कांग्रेस नेताओं FIR दर्ज हुई है। FIR को लेकर PCC प्रमुख कमलनाथ ने कहा कि यह प्राथमिकी भाजपा सरकार के इशारे पर हो रही है। 

कमलनाथ ने ट्वीट कर आरोप लगाया कि सर से पांव तक घोटालों से घिरी शिवराज सिंह चौहान सरकार के संकेत पर कांग्रेस की सम्मानित नेता प्रियंका गांधी, जयराम रमेश एवं मुझ समेत कई नेताओं पर प्रदेश के विभिन्न जिलों में भाजपा ने FIR दर्ज कराई गई है। जिस सरकार को मध्य प्रदेश का बच्चा-बच्चा कमीशन राज सरकार कहता है, वह सरकार भ्रष्टाचार की जांच नहीं करा सकती, बल्कि भ्रष्टाचार के मुद्दे को उठाने वालों पर अत्याचार कर सकती है। मैं कांग्रेस के एक-एक कार्यकर्ता का आव्हान करता हूं कि वह भ्रष्टाचार के खिलाफ तन कर खड़ा हो जाए तथा इस 50 फीसदी कमीशन के राज को उखाड़ फेंके। 

'राजस्थान सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार..', सीएम गहलोत पर केंद्रीय मंत्री का तीखा वार

चाँद के और भी करीब पहुंचा चंद्रयान-3, अब अंतिम चरण की प्रक्रिया शुरू

कल तक भाई थे, आज 'कसाई' कैसे बन गए ? आज़ादी के 'तोहफे' के नाम पर आई थी लाशों से भरी ट्रेनें

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -