'राजस्थान सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार..', सीएम गहलोत पर केंद्रीय मंत्री का तीखा वार
'राजस्थान सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार..', सीएम गहलोत पर केंद्रीय मंत्री का तीखा वार
Share:

जयपुर: चुनावी राज्य राजस्थान में इस समय आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला चल रहा है। राज्य में इसी साल के अंत में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में सभी दल एक-दूसरे को घेरते हुए जनता को अपने पक्ष में करने की कोशिश में लगे हुए हैं। इसी क्रम में राजस्थान सरकार पर "सबसे भ्रष्ट" होने का आरोप लगाते हुए, राज्य के लिए भाजपा के चुनाव प्रभारी प्रह्लाद जोशी ने दावा किया है कि अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार के तहत हर दिन नए घोटाले और बलात्कार के मामले सामने आते हैं। 

केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाते हुए कहा कि देश में दर्ज अत्याचार और हत्या के 16 फीसदी मामले राजस्थान से हैं। वह इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक के लिए जयपुर में थे। प्रह्लाद जोशी ने यहां प्रेस वालों से बात करते हुए कहा कि, "राजस्थान सरकार देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। बलात्कार के मामलों में राजस्थान शीर्ष पर है। भर्ती परीक्षा के पेपर 16 से अधिक बार लीक हो चुके हैं।" 

उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार की जरूरत है। जोशी ने सवाल किया कि, अगर मुख्यमंत्री गहलोत गरीबों का भला करना चाहते थे तो साढ़े चार साल में ऐसा क्यों नहीं किया। भाजपा कार्यकर्ताओं में विश्वास जगाते हुए उन्होंने कहा कि पार्टी राज्य में दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

कल तक भाई थे, आज 'कसाई' कैसे बन गए ? आज़ादी के 'तोहफे' के नाम पर आई थी लाशों से भरी ट्रेनें

तालाब में नहाने गए 4 बच्चों की हुई मौत, अंत्येष्टि के लिए परिजनों को दिए जाएंगे 5-5 हजार रूपये

नर्स बनते ही बदले बीवी के तेवर, पति को पहचानने से किया इंकार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -