इस वर्ष भव्य होगा कालिदास समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी हो सकती है शामिल
इस वर्ष भव्य होगा कालिदास समारोह, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी हो सकती है शामिल
Share:

उज्जैन/ब्यूरो।  मध्य प्रदेश शासन के तत्वावधान में विक्रम विश्वविद्यालय एवं कालिदास संस्कृत अकादमी द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कालिदास समारोह 4 नवम्बर से 10 नवम्बर तक आयोजित किया जायेगा। समारोह का शुभारम्भ 4 नवम्बर को होगा और 10 नवम्बर को समारोह का समापन होगा। संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास व धर्मस्व मंत्री उषा ठाकुर की अध्यक्षता मैं कालिदास संस्कृत अकादमी स्थित अभिनव नाट्यगृह में स्थानीय समिति की बैठक सम्पन्न हुई।

 मंत्री उषा ठाकुर ने इस अवसर पर कहा कि अखिल भारतीय कालिदास समारोह के शुभारम्भ के लिये वे स्वयं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित करने एवं स्वीकृति प्राप्त करने के लिये जायेंगी। समारोह गरिमामय एवं भव्यता के साथ मनाया जायेगा। स्थानीय समिति श्रेष्ठतम कार्यक्रमों को पूरा कराने का पूरा प्रयास करेगी। उन्होंने कहा कि कलश यात्रा में आम जनमानस के साथ-साथ समिति के सदस्य और सदस्य के आसपास रहने वाले पड़ौसी को भी साथ लेकर शामिल होने का अनुरोध किया है। कलश यात्रा में जो सदस्य उपस्थित न होते हैं तो वे स्वेच्छा से स्थानीय समिति से अलग हो जायें।

संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने कहा कि अखिल भारतीय कालिदास समारोह की भव्यता लाने के लिये शासन-प्रशासन पूरी क्षमता के साथ काम करेगा। उन्होंने कहा कि नगर निगम के वार्ड में समितियों का गठन कर समारोह में नगरवासियों को भी जोड़ा जाये। कालिदास संस्कृत अकादमी परिसर के सौन्दर्यीकरण एवं भवन आदि की भव्यता के लिये भी प्रयास किया जायेगा। इस पर भी संस्कृति विभाग चिन्ता कर रहा है। कवि कालिदास ने प्राकृतिक सौन्दर्य को सजीव किया है। उन्होंने सांस्कृतिक मूल्यों को संजोया है। इसलिये महान कवि कालिदास के समारोह का गौरव बढ़ाने के लिये हरसंभव प्रयास किया जाता रहा है और आगे भी किया जायेगा। इस बार समारोह के प्रारम्भ में निकलने वाली कलश यात्रा को और अधिक विराट रूप देने का प्रयास किया जायेगा। कलश यात्रा में अधिक से अधिक जनमानस को जोड़ने का प्रयास होगा।

सारागढ़ी युद्ध के 125 साल पूरे, जानिए इस दिन का इतिहास

डीप नेक और थाई स्लिट ड्रेस में बियॉन्से ने दिखाई अपनी सेक्सी अदाएं

उत्तराखण्ड में जड़ी- बूटी शोध संस्थान स्थित है?

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -