MP उपचुनाव: ग्वालियर-चंबल संभाग में कांग्रेस को जीतता देख कैलाश विजयर्गीय ने मानी हार!
MP उपचुनाव: ग्वालियर-चंबल संभाग में कांग्रेस को जीतता देख कैलाश विजयर्गीय ने मानी हार!
Share:

भोपाल: भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया के गढ़ ग्वालियर चंबल संभाग में भाजपा की स्थिति अच्छी नहीं है। जी दरअसल यहाँ पर कांग्रेस को आगे बढ़ते हुए देखा जा रहा है। रुझान कांग्रेस की तरफ ही दिखाई दे रहे हैं। इलाके की 16 सीटों में 8 पर भाजपा आगे दिखाई दे रही है तो 7 सीटों पर कांग्रेस और एक सीट पर बसपा उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए है। अब हाल ही में भाजपा महासचिव कैलाश विजयर्गीय ने यह माना है कि 'पार्टी का ग्वालियर-चंबल संभाग में अपेक्षाकृत कमजोर प्रदर्शन परिणाम नजर आ रहा है।'

हाल ही में उन्होंने कहा, ''भारत दुनिया का सबसे बड़ा प्रजातांत्रिक देश है। हमारी जो चुनावी प्रणाली है उसकी पूरी दुनिया में प्रशंसा होती है। लेकिन कांग्रेस का हार को स्वीकार नहीं करना और ईवीएम पर लगातार सवाल उठाना ये अच्छी राजनीति नहीं है। ये लोकतंत्र का अपमान है। ये ठीक और परिपक्व राजनीति नहीं है।'' यह बात उन्होंने एक मशहूर वेबसाइट से बातचीत में कही। जी दरअसल केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के निर्वाचन क्षेत्र मुरैना की पांचों विधानसभा सीटों पर भाजपा अभी पीछे है। ऐसे में कैलाश विजयवर्गीय ने हाल ही में कहा है, ''ग्वालियर-चंबल संभाग में अपेक्षाकृत परिणाम कमजोर दिख रहा है। लेकिन मालवा-निमाड़ क्षेत्र में अच्छे परिणाम देखने को मिल रहे हैं।।। शिवराज सिंह चौहान के नेतृत्व में ही हमारी सरकार चलेगी।''

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि, 'हमारा अंदाजा था कि 20 सीट पर हम आसानी से जीत हासिल कर लेंगे। अभी कुछ सीटों पर मामला आगे-पीछे चल रहा है, लेकिन शाम तक पूरी स्थिति साफ हो जाएगी। अभी केंद्रीय नेतृत्व ने मुझे पश्चिम बंगाल की जिम्मेदारी दे रखी है। बंगाल में पहले भाजपा की सरकार बना दें, इसके बाद अगला पड़ाव क्या होगा वह केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा।'

बिहार चुनाव: दरभंगा से भाजपा के संजय सरावगी जीते, पूर्व MLA अमरनाथ गामी को हराया

चंबल में जीत के करीब पहुँच रही है कांग्रेस, ज्योतिरादित्य को लगेगा बड़ा झटका

बिहार चुनाव: जब्त हो सकती है पुष्पम प्रिया की जमानत, NOTA को मिले उनसे अधिक वोट

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -