बिहार चुनाव: दरभंगा से भाजपा के संजय सरावगी जीते, पूर्व MLA अमरनाथ गामी को हराया
बिहार चुनाव: दरभंगा से भाजपा के संजय सरावगी जीते, पूर्व MLA अमरनाथ गामी को हराया
Share:

दरभंगा: बिहार में हुए विधानसभा चुनाव के अंतर्गत हायाघाट और बहादुरपुर विधानसभा के मतों की गिनती जारी है। दरभंगा शहरी विधानसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के संजय सरावगी ने चुनाव जीत लिया है। उन्‍होंने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) उम्मीदवार  अमरनाथ गामी को मात दी है। 

वहीं बहादुरपुर से मंत्री जनता दल यूनाइटेड (JDU) प्रत्याशी मदन सहनी आगे हो गए हैं। हायाघाट में भाजपा के रामचंद्र प्रसाद ने बढ़त बना रखी हैं। हायाघाट विधानसभा सीट के लिए हुए चुनाव के बाद 399 EVM में बंद वोटों की गिनती रामनगर स्थित ITI में सुबह आठ बजे से हो रही है। दोपहर तक स्थिति साफ़ हो जाएगी। हायाघाट विधानसभा सीट पर कुल 10 उम्मीदवारों ने चुनावी दंगल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई। यहां NDA से भाजपा के रामचंद्र प्रसाद और राजद के भोला यादव के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है। रामचंद्र प्रसाद आगे चल रहे हैं।

हायाघाट विधानसभा सीट पर 2015 के चुनाव में JDU के अमरनाथ गामी ने लोजपा के रमेश चौधरी को हरा दिया था। गामी ने उन्‍हें 33231 मतों से हराया था।  हायाघाट विधानसभा सीट पर अंतिम चरण में सात नवंबर को वोटिंग की गई थी। कुल 219808 वोटर हैं। इनमें से 54.90 फीसद ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

टीसीएस पोस्टबैंक सिस्टम्स का अधिग्रहण करने के लिए है तैयार

यस बैंक की ऋण प्रतिभूतियों को अपग्रेड करने के बाद हुई इतनी वृद्धि

एमसीएक्स गोल्ड की कीमतों में तेजी, सिल्वर का रहा ये हाल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -