चंबल में जीत के करीब पहुँच रही है कांग्रेस, ज्योतिरादित्य को लगेगा बड़ा झटका
चंबल में जीत के करीब पहुँच रही है कांग्रेस, ज्योतिरादित्य को लगेगा बड़ा झटका
Share:

चंबल क्षेत्र में भाजपा पीछे होती चली जा रही है। यहाँ बीजेपी को हार का चेहरा देखने के लिए मिल रहा है। ऐसा होने से ज्योतिरादित्य के साथ ही केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर के लिए भी एक बड़ा झटका है। जी दरअसल नरेंद्र सिंह तोमर इस क्षेत्र की संसदीय सीट मुरैना से सांसद हैं और उन्हीं के क्षेत्र में कांग्रेस को सबसे ज्यादा सीट मिलते दिखाई दे रही है। आपको बता दें कि नरेन्द्र सिंह तोमर ने बहुत लंबे समय तक प्रचार-प्रसार किया था लेकिन परिणाम उनके साथ नहीं है और वह कांग्रेस की तरफ जाते दिखाई दे रहे हैं।

आपको बता दें कि मुरैना की पांच सीटों पर चुनाव हुए थे, जिसमें चार में भाजपा को हार का सामना करना पड़ सकता है। रुझानों को देखा जाए तो मुरैना जिला मुख्यालय की सीट तो बीएसपी के खाते में जाती हुई नजर आ रही है। ऐसे में तोमर को बड़ा झटका लग सकता है। वैसे चंबल की 7 में से पांच सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चलते नजर आ रहे हैं। इस समय मंत्री एंदलसिंह कंषाना भी मुश्किल से घिरे दिखाई दे रहे हैं। वह कांग्रेस उम्मीदवार अजबसिंह कुशवाहा से लगातार पीछे होते जा रहे हैं।

आपको बता दें कि एंदलसिंह दिग्वजयसिंह के करीबी थे और कमलनाथ सरकार से नाराजगी के कारण उन्होंने भाजपा के पक्ष में कदम रखा था। वहीं दिमनी से मंत्री गिर्राज दंडोतिया भी कांग्रेस प्रत्याशी रवींद्रसिंह तोमर से पीछे हैं और मेहगांव सीट पर कांग्रेस के हेमंत कटारे ने मंत्री ओपीएस भदौरिया को पीछे छोड़ आगे कदम बढ़ा लिया है। इसी के साथ मुरैना में बसपा के रामप्रकाश राजौरिया ने बढ़त बना रखी है और जोरा में भाजपा के सूबेदार सिंह आगे है।

बिहार चुनाव: जब्त हो सकती है पुष्पम प्रिया की जमानत, NOTA को मिले उनसे अधिक वोट

बिहार चुनाव: BJP बोली- 'नीतीश ही होंगे सीएम', 4 बजे अमित शाह पहुंचेंगे BJP कार्यालय

बिहार चुनाव: राजद का बड़ा दावा- अभी तो केवल रुझान है, हम 122 सीट जीतेंगे

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -