कबड्डी खिलाड़ी सुखविंदर की अज्ञात हमलावरों ने की हत्या
कबड्डी खिलाड़ी सुखविंदर की अज्ञात हमलावरों ने की हत्या
Share:

रोहतक ​: हरियाणा के रोहतक जिले में अज्ञात हमलावरों ने एक कबड्डी खिलाड़ी की हत्या कर दी है। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस हत्यारों की तलाश में जुटी है। रोहतक के रिठाल गांव में कबड्डी खिलाड़ी सुखविंदर अपने परिवार के साथ रहते थे। मंगलवार की रात को दो स्कूटी सवार युवक उनके पास पहुंचे।

बदमाशों ने बिना कुछ कहे सुखविंदर पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दी। पहले उनकी छाती पर गोली मारी गई औऱ फिर उनके माथे पर। गोली आवाज सुनकर लोग घटना स्थल पर आए। इसके बाद गांव वालों ने पुलिस को सूचित किया।

गोली लगते ही सुखविंदर गिरे और उनकी मौत हो गई। पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को अब तक हत्यारों का कोई भी सुराग नहीं मिला है। हत्या के कारणों का भी पता नहीं चल पाया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -