ज्वाला गुट्टा ने हैदराबाद एनकाउंटर पर किए थे सवाल,अब कहा- मैं अशांत और निराश...'
ज्वाला गुट्टा ने हैदराबाद एनकाउंटर पर किए थे सवाल,अब कहा- मैं अशांत और निराश...'
Share:

हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर के सामुहिक दुष्कर्म के आरोपियों का पुलिस ने एनकाउंटर किया था। इस एनकाउंटर के बाद से शुक्रवार को पूरे दिन अलग अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। खेल जगत के तमाम दिग्गजों ने इस एनकाउंटर को सही मानते हुए पुलिस की तारीफ की।

बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल ने हैदराबाद पुलिस के सलाम किया तो ज्वाला गुट्टा ने सवाल उठाते हुए लिखा था कि क्या इससे भविष्य में होने वाले दुष्कर्म बंद हो जाएंगे। शुक्रवार को हैदराबाद पुलिस ने वेटनर डॉक्टर का सामुहिक दुष्कर्म करने के 4 आरोपियों को एनकाउंटर में मार गिराया। इस घटना के बाद से बैडमिंटन खिलाड़ी ज्वाला गुट्टा ने ट्विटर पर लिखा था कि क्या इससे भविष्य में होने वाले दुष्कर्म बंद जाएंगे। इस ट्वीट के बाद उनकी काफी आलोचना भी हुई थी।

 

अब एक दिन बाद शनिवार को उन्होंने एक और ट्वीट किया है। जिसमे उन्होंने लिखा हैं कि वह उस समय काफी खराब मानसिक स्थिति में थी और सो नहीं पाई। ज्वाला ने ट्वीट करते हुए लिखा, "कल जिस तरह से लोग सेलिब्रेट कर रहे थे मैं उसको देखकर बहुत अशांत और निराथ थी और मैं सो भी नहीं पाई। लेकिन इस बात को देखकर मैं अब काफी राहत महसूस कर रही हूं कि लोगों ने भी वैसा ही भाव जताया है जैसा मैंने जताया था। मुझे आशा है कि हम सभी एक साथ खड़े होंगे और अपने न्यायतंत्र और संविधान में विश्वास बनाए रखेंगे।"

ज्वाला ने शुक्रवार को एनकाउंटर के बाद लिखा था, "क्या इससे भविष्य में बलात्कारी रुक जाएंगे और एक अहम सवाल क्या सभी बलात्कार करने वालों के साथ इसी प्रकार का बर्ताव किया जाएगा यह देखते हुए कि उनकी समाज में स्थिति क्या है।"

Ind vs WI: इस बड़ी समस्या के कारण शायद नहीं खेला जा पायेगा दूसरा टी20

भारत में इस दिन लॉन्च होगा Realme XT 730G, जानिए क्या है कीमत और फीचर्स

विराट कोहली के एक इशारे पर बदल गया पूरा बल्लेबाजी क्रम

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -