कांग्रेस शासन में जंगलराज! BJP नेता के घर में घुसकर सरेआम कर दी 4 लोगों की हत्या
कांग्रेस शासन में जंगलराज! BJP नेता के घर में घुसकर सरेआम कर दी 4 लोगों की हत्या
Share:

गडग: कर्नाटक के कांग्रेस राज में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। प्रदेश के गडग जिले में नगरपालिका उपाध्यक्ष के घर में घुस कर 4 लोगों का क़त्ल कर दिया गया। नगर पालिका की उपाध्यक्ष बीजेपी नेता हैं। उनके बेटे को मार दिया गया। इसके अतिरिक्त 3 और लोगों का उनके ही घर में रात में क़त्ल कर दिया गया। मामले में कर्नाटक पुलिस के हाथ अब भी खाली हैं।

प्राप्त खबर के मुताबिक, गडग जिले की गडग-बेटागेरी नगर पालिका में शुक्रवार रात (18 अप्रैल, 2024) को दसरा ओनी क्षेत्र में प्रकाश बकाले के घर में हमला हुआ। प्रकाश बकाले बीजेपी नेता हैं तथा उनकी पत्नी गडग-बेटागेरी नगरपालिका की उपाध्यक्ष भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हत्यारे उनके घर में रात में घुसे एवं प्रकाश के बेटे कार्तिक बकाले (27), परशुराम हडिमनी(55), लक्ष्मी हडिमनी (45) एवं  आकांक्षा हडिमनी (16) का क़त्ल कर दिया। बताया गया कि हडिमनी परिवार कार्तिक की शादी की तैयारियों में भाग लेने आया था। यह बकाले परिवार के रिश्तेदार थे।

वही इन सभी का क़त्ल गोली मार कर किया गया। बताया गया कि हत्यारे छत से घर में घुसे एवं लोगों को मारने लगे। पहले उन्होंने एक कमरे का शीशा तोड़ कर हडिमनी परिवार के 3 लोगों को मार दिया। इनका क़त्ल गोली मार कर किया गया। खटपट की आवाज सुन कर जब कार्तिक उस कमरे के पास पहुँचे तो हत्यारों ने उन्हें भी मार दिया। फिर हत्यारों ने प्रकाश बकाले एवं सुनन्दा बकाले के कमरे का दरवाजा खोलने का प्रयास किया। हालाँकि, वह इसमें सफल नहीं हुए। इस बीच प्रकाश बकाले ने पुलिस को खबर दे दी। घटना के पश्चात् हत्यारे भागने में कामयाब रहे। उन्होंने अपने हथियार एक नाले में फेंक दिए।

हत्यारों का पुलिस अभी तक पता नहीं लगा पाई है। गडग के पुलिस अफसरों ने घटनास्थल का जायजा लिया है। पुलिस ने बताया कि यह मामला डकैती का नहीं है क्योंकि मृतकों के शरीर से कोई भी गहने नहीं ले जाए गए। मामले की तहकीकात के लिए 5 अफसरों की टीम बनाई गई है। इस घटना के पश्चात् कर्नाटक के मंत्री एच के पाटिल ने भी दौरा किया है। इस जघन्य हत्याकांड के पश्चात् से कर्नाटक की कानून व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस राज वाले कर्नाटक में बीते 24 घंटों में हत्या की कई वारदात सामने आई हैं।

मंदिर में दीया जलाने गया था बुजुर्ग, जलकर हुई मौत

बिहार पुलिस का अमानवीय चेहरा, घायल शख्स को भी नहीं बख्शा और...

हाई सिक्योरिटी के साथ एयरपोर्ट पहुंचे सलमान खान, इस अवतार में आए नजर

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -