भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ससुराल आ रहे है जेपी नड्डा, स्वागत की तैयारियों में जुटी सास
भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार ससुराल आ रहे है जेपी नड्डा, स्वागत की तैयारियों में जुटी सास
Share:

जबलपुर: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा मध्य प्रदेश के 3 दिवसीय दौर पर अपनी ससुराल जबलपुर आ रहे हैं। उनके ससुराल में सभी लोग दामाद के स्वागत की तैयारियों में लगे हुए हैं। उनकी सास जयश्री बनर्जी स्वयं रसोई की जिम्मेदारी संभाल रही हैं तथा अपने दामाद के पसंद की व्यंजन बना रही हैं। नड्डा लगभग 4 वर्ष बाद अपनी पत्नी के साथ ससुराल आ रहे हैं, जिसके चलते उनके ससुराल के लोग बहुत उत्साहित एवं खुश हैं। ससुराल पक्ष के लोग जोर शोर से जमाई के स्वागत की तैयारियां करने में लगे हुए हैं।

बता दे कि बंगाली समाज में प्रत्येक वर्ष जून में जमाई षष्ठी का आयोजन किया जाता है। लंबे वक़्त बाद नड्डा जून के महीने में ससुराल आ रहे हैं, जिसके चलते उनके ससुराल वालों ने जमाई षष्ठी का आयोजन किया है। इस आयोजन में बेटी एवं दामाद को उनकी पसंद का भोजन परोसा जाता है, साथ ही उन्हें गिफ्ट भी दिए जाते हैं। बीजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद जेपी नड्डा पहली बार ससुराल आ रहे हैं। इससे पूर्व वे 2018 में ससुराल में एक जनेऊ संस्कार में सम्मिलित होने के लिए आए थे। उस वक़्त नड्डा स्वास्थ्य मंत्री थे। जेपी नड्डा का ससुराल जबलपुर के पचपेड़ी क्षेत्र में है। उनकी सास जयश्री बनर्जी जबलपुर पश्चिम से विधायक तथा सांसद रह चुकी हैं।

वही भले ही जेपी नड्डा इस बार पार्टी कार्यक्रम के लिए जबलपुर आ रहे हैं, मगर वे होटल की जगह इस बार अपने ससुराल में रुकेंगे। उनके साथ पत्नी मल्लिका भी आ रही हैं। जेपी नड्डा के ससुराल में उनके 2 साले दीपांकर तथा आशीष बनर्जी, दो सरहज रूपा एवं मिताली, मल्लिका की एक बड़ी बहन और दोनों भाइयों के बच्चे हैं। जबलपुर निवासी मल्लिका बनर्जी से जेपी नड्डा की भेंट एबीवीपी के चलते हुई थी। देवधर राव और मुरली मनोहर जोशी की कोशिशों से जेपी नड्डा और मल्लिकी ने 1991 में शादी की थी। वही ससुराल पक्ष ने दामाद की खातिरदारी करने की पूरी तैयारी कर ली है। 

'आपमें और राहुल गांधी में ज्यादा फर्क नहीं है..', अखिलेश के बयान पर योगी ने कसा करारा तंज

बैंक सखियों के अकाउंट में सीएम योगी ने ट्रांसफर किए 15 करोड़ रुपए, लाभार्थियों से किया संवाद

'सब मारे जाएंगे..', कश्मीर में इस्लामी आतंकियों द्वारा की गई शिक्षिका की हत्या पर बोले फारुख अब्दुल्ला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -