शाहिद ने जर्नलिस्ट से ये क्या कह डाला, ‘अबे राजा ऐसा होता है’
शाहिद ने जर्नलिस्ट से ये क्या कह डाला, ‘अबे राजा ऐसा होता है’
Share:

चाॅकलेट बाॅय शाहिद कपूर फिल्म पद्मावती में दीपिका पादुकोण के पति चित्तौड़ के राजा रावल रत्न सिंह का किरदार निभाने जा रहे हैं। वह इस गंभीर भूमिका के लिए तैयार है। फिल्म में रणवीर सिंह भी एक महत्वपूर्ण किरदार निभा रहे हैं। संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है।

जहां रणवीर अपने खिलजी रूप में मीडिया के सामने आ चुके है, वहीं शाहिद, दीपिका और रणवीर के लुक को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। शाहिद ने इन दिनों अपनी दाढ़ी और मूंछे काफी बढ़ा रखी हैं। हाल ही में शाहिद एक कार्यक्रम में पहुंचे, तो उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी-मूंछ को देखकर एक जर्नलिस्ट ने पूछ लिया कि क्या ये उनका ‘पद्मावती’ वाला लुक है? इस सवाल पर शाहिद गुस्सा तो नहीं हुए, लेकिन जर्नलिस्ट को ऐसा जवाब दिया कि वह अगली बार कोई सवाल करने से पहले दस बार सोचेगा। शाहिद ने जर्नलिस्ट को कहा, अबे राजा क्या ऐसा लगता है।

ये जवाब सुनते ही वहां मौजूद सभी लोग हंसने लगे। तो फिर कैसा होगा पद्मावती में शाहिद कपूर का लुक? शाहिद कपूर ने अपनी पिछली रिलीज फिल्म उड़ता पंजाब के लिए बाल बढ़ाए थे। इसके साथ ही अपनी बॉडी पर भी काफी काम किया था। लोगों को उनका लुक पसंद भी आया था। लेकिन पद्मावती की शूटिंग शुरू होने वाली है, इसके बावजूद शाहिद नॉर्मल लुक में ही नजर आ रहे हैं। वैसे सुनने में आया है कि रणवीर इन दिनों पद्मावती के लिए बाल बढ़ा रहे हैं।

साथ ही अपनी बॉडी पर भी काम कर रहे हैं। रणवीर फिल्म में अलाउद्दीन खिलजी के किरदार में नजर आएंगे।

हाॅटनेस की ‘मल्लिका’ हो गई 40 साल की, जाने उनके बारे में

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -