जूनागढ़ में पत्रकार की बेरहमी से हुई हत्या
जूनागढ़ में पत्रकार की बेरहमी से हुई हत्या
Share:

जूनागढ़ : गुजरात के जूनागढ़ में एक पत्रकार किशोर दवे की हत्या कर दी गई। किशोर दवे की हत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में तनाव फैल गया। किशोर समर्थकों ने इस मामले में विरोध जताया। गौरतलब है कि किशोर अपने कार्यालय में थे ऐसे समय कुछ लोगों ने किशोर पर हमला कर दिया। बीते 10 वर्षों से गुजरात के राजकोट से प्रकाशित होने वाले समाचार पत्र जयहिंद में किशोर दवे ब्यूरो प्रमुख के पद पर कार्यरत थे।

बीती रात कुछ लोग उनके कार्यालय में दाखिल हुए और उन्होंने धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। इस मामले में किशोर दवे के भाई प्रकाश ने गुजरात के पूर्व सिंचाई मंत्री रतीभाई सुरेजा के पुत्र भावेश पर हत्या करवाने का आरोप भी लगाया। इस मामले में प्रकाश ने कहा कि भावेश सुरेजा क्लिनिक में महिला से छेड़छाड़ करता था।

किशोर दवे ने इस तरह की घटना को प्रकाशित किया। जिसके बाद किशोर को धमकी भी दी गई थी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार किशोर के शरीर पर चाकू के निशान मिले हैं। इस मामले में पुलिस जांच में जुटी हुई है। पुलिस यह पता करने का प्रयास कर रही है कि पत्रकार किशोर की हत्या के क्या कारण हैं।

नशे में धुत युवक ने बहन की कर दी हत्या

5 साल की बच्ची के साथ रेप, स्टेशन से उठाकर किया कृत्य

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -