एयर इंडिया की फ्लाइट का टायर फटा, काठमांडू से दिल्ली जाने वाली उड़ान निरस्त
एयर इंडिया की फ्लाइट का टायर फटा, काठमांडू से दिल्ली जाने वाली उड़ान निरस्त
Share:

नई दिल्ली: एक बड़ा विमान हादसा होते-होते टल गया। इस बार मामला नेपाल की राजधानी काठमांडू का है। यहां पर शुक्रवार (9 दिसंबर) को नई दिल्ली जाने वाली फ्लाइट का टायर उड़ान भरने से पहले फट गया। इसके बाद एहतियात बरतते हुए उड़ान निरस्त कर दी गई। एक अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी दी है। अधिकारी के अनुसार, इस विमान में कुल 173 लोग सवार थे।

अधिकारी ने मामले की विस्तार से जानकारी देते हुए बताया है कि विमान स्थानीय समय के मुताबिक, शाम साढ़े चार बजे काठमांडू के त्रिभुन हवाई अड्डे से नई दिल्ली के लिए टेक ऑफ करने वाला था। एयर इंडिया के एक ड्यूटी ऑफिसर ने विमान क्रमांक एआई 216 के रवाना होने से पहले उसका टायर फटने की पुष्टि की है।

अधिकारी ने बताया है कि, विमान में 164 यात्री और चालक दल के नौ सदस्य मौजूद थे। उन्होंने बताया कि टायर फटने के बाद एयरबस 320 विमान को रनवे से हटाकर पार्किंग क्षेत्र में ले जाया गया। अधिकारी ने कहा कि जरूरी मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद एयर इंडिया की यह उड़ान शनिवार को पुन: निर्धारित की जाएगी। अधिकारी ने बताया है कि, यदि टेक ऑफ करने के बाद टायर फटा होता तो बड़ा हादसा हो सकता है

 ये हैं कलियुग के 'हनुमान' ! जिन्होंने सनातन 'सत्य' के प्रसार को ही अपना जीवन बना लिया

पहाड़ी इलाकों में जमकर होगी बर्फ़बारी, उत्तर भारत में कोहरे के साथ बढ़ेगी ठंड

'रोज तो कोहली भी शतक नहीं लगाता..', गुजरात में केजरीवाल के दावे फेल होने पर बोले भगवंत मान

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -