गुजरात के नए बीजेपी पार्टी चीफ बने जीतू वघाणी
गुजरात के नए बीजेपी पार्टी चीफ बने जीतू वघाणी
Share:

अहमदाबाद। गुजरात में सरकार बदलते ही पार्टी के सारे पदों पर नए सिरे से सेलेक्शन होने लगा है। बीजेपी ने नए पार्टी चीफ के तौर पर जीतू वघाणी को चुना है। इससे पहले विजय रुपानी इस पद पर थे, उनके सीएम बनने के बाद से ये पद खाली था। सौराष्ट्र से आने वाले जीतू लेउवा पाटीदार है। रुपानी भी सौराष्ट्र से ही आते है।

46 वर्षीय जीतू वघाणी का पूरा नाम जीतेंद्रभाई सवजीभाई वघाणी है। वो कंस्ट्रक्शन का बिजनेस करते है और एलएलबी है। भावनगर पश्चिम के विधायक वघाणी ने 2007 में कांग्रेस के दिग्गज नेता शक्ति सिंह गोहिल को हराया था। 2012 में मनसुख कानाणी को हराया था। जीतू वघाणी को गुजरात के वर्तमान सीएम विजय रुपानी के करीबी माने जाते है।

इससे पहले इस दौड़ में गोरधन झडफिया का नाम आगे चल रहा था। वघाणी को मोदी के करीबी केंद्रीय मंत्री पुरुषोत्तम रुपाला का भी करीबी माना जाता है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -