भारत के टुकड़े कर पाकिस्तान बनाने वाला जिन्ना, दिग्विजय सिंह के लिए 'जिन्ना साहब' ! भड़की भाजपा, याद दिलाया 'आतंक प्रेम'

भोपाल: मध्यप्रदेश में इसी साल के आखिर में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित हैं और सभी सियासी दल चुनाव प्रचार में लगे हुए हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस भी पूरी ताकत के साथ मैदान में है और राज्य के पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह पूरे प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। मगर शुक्रवार (2 जून) को उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया, जिससे भाजपा ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। दरअसल, दिग्विजय सिंह ने भारत का बंटवारा कर पाकिस्तान बनाने वाले मोहम्मद अली जिन्ना को 'जिन्ना साहब' कह कर संबोधित कर दिया।

दरअसल, दिग्विजय सिंह शुक्रवार को छतरपुर के बिजावर के दौरे पर गए हुए थे। वहां पर उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए इंडियन मुस्लिम लीग से संबंधित सवाल के जवाब में कहा कि, 'इंडियन मुस्लिम लीग (Indian Muslim League) अलग है और जिन्ना साहब की मुस्लिम लीग अलग है। जिन्ना साहब मैं इसलिए कह रहा हूं क्योंकि वह राष्ट्रपति रहे हैं और उनका सम्मान लालकृष्ण आडवाणी भी करते थे। स्वर्गीय जसवंत सिंह ने उनको एक सेक्युलर व्यक्ति करार दिया था।' बता दें कि, इससे पहले भी दिग्विजय सिंह, आतंकी मसूद अजहर को मसूद अजहर जी, मुंबई आतंकी हमले के दोषी हाफिज सईद को हाफिज सईद साहब कह चुके है। यहाँ तक कि, कांग्रेस नेता दिग्विजय भगोड़े इस्लामी उपदेशक ज़ाकिर नाइक को भी शांतिदूत बताते रहे हैं, जो हमेशा भारत के खिलाफ जहर उगलता रहता है। यही नहीं, 26/11 मुंबई आतंकी हमले को इन्ही दिग्विजय सिंह ने RSS की साजिश बताया था और पाकिस्तान को क्लीन चिट दी थी। 

दिग्विजय सिंह के इसी बयान पर भाजपा आगबबूला हो गई है और जिन्ना को जिन्ना साहब कहने पर तगड़ा हमला बोला है। मध्य प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता गोविंद मालू ने कहा कि पहले दिग्विजय सिंह ने आतंकी ओसामा बिन लादेन को ओसामा जी कहा और अब जिन्ना को जिन्ना साहब। गोविंद मालू ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, “ओसामा जी के बाद,जाकिर शांति दूत अब जिन्ना साहेब। वाह! धिक्कार राजा ! वायनाड की मुस्लिम लीग हो या जिन्ना की, कांग्रेस उसकी स्लीपर सेल ही तो है। अल्लामा इक़बाल की आरती उतारने, टीपू को महान सुल्तान, जिन्ना को आदर देने वाले, भारत तेरे टुकड़े होंगे के नारे लगाने वाले कौन है!कांग्रेसी।”

समीर वानखेड़े को दाऊद इब्राहिम के नाम से मिल रही धमकी, पूर्व NCB अफसर की पत्नी ने दी जानकारी

'अखिलेश यादव केवल नाम के अध्यक्ष, पार्टी की कमान तो..' , मुलायम सिंह के समधी का सपा पर हमला

ओडिशा रेल हादसा: पप्पू यादव बोले- मृतक बिहारियों को मुआवज़ा दे बिहार सरकार, केंद्र पर भी साधा निशाना

- Sponsored Advert -

Most Popular

मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -