झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी, एक करोड़ की अफीम के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी, एक करोड़ की अफीम के साथ शातिर तस्कर गिरफ्तार
Share:

धनबाद: झारखंड के पाकुड़ जिले में पुलिस ने अफीम तस्करों का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस की छापेमारी के दौरान पाकुड़ में बड़े पैमाने पर अफीम बरामद किया गया है। दरअसल, पुलिस गश्त कर रही थी, इसी दौरान एक नैनो कार पर पुलिस को संदेह हुआ और पुलिस ने गाड़ी रुकवाकर उसकी तलशी ली। जिसमे  से अफीम बरामद किया गया है। पुलिस को तस्कर के कब्जे से 27 किलो अफीम मिला है।

तलाशी के दौरान पुलिस को कार से एक देशी पिस्टल, दस हजार रुपए कैश भी मिले हैं। जिसे एक स्मगलर नैनो कार में लिए जा रहा था। पुलिस ने उस स्मगलर को भी गिरफ्तार किया है। लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले करयोडीह के पास वाहन की तलाशी ली जा रही है। पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया है कि बरामद किए गए अफीम की कीमत तक़रीबन एक करोड़ रुपए है।

बताया जा रहा है कि स्मगलर अफीम को खूंटी से पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कलियाचक में सप्लाई करने ले जा रहा था। पाकुड़ के पुलिस अधीक्षक राजीव रंजन ने प्रेस वार्ता करते हुए यह जानकारी दी है कि तस्कर बहुत दिनों से तस्करी कर रहा था। पुलिस पैट्रोलिंग में बुधवार को उसका पर्दाफाश किया गया। आपको बता दें कि झारखंड में अफीम की तस्करी का कला धंधा बहुत तेजी से चल रहा है। पुलिस उसे जेल भेजने की तैयारी कर रही है।

पीरियड्स में खाना बनाने पर अगले जन्म में 'कुतरी' बनेंगी महिलाएं: कृष्णस्वरूप दासजी

केरल: कलयुगी माँ ने अपने ही डेढ़ वर्षीय बेटे को चट्टान पर पटका, मौत

पुलिस इंस्पेक्टर अपने ही अधीनस्थ महिला कर्मचारी के घर में घुसा, फिर किया कुछ ऐसा

रिलेटेड टॉपिक्स
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -