झारखंड: सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 2 माओवादी ढेर
झारखंड: सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच मुठभेड़, 2 माओवादी ढेर
Share:

रांची: झारखंड के सरायकेला-खरसावां में शुक्रवार को सुरक्षा बलों के साथ हुए एनकाउंटर में दो माओवादी मारे गए। पुलिस ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया है कि केन्द्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) के कोबरा, झारखंड जगुआर और राज्य पुलिस के एक जॉइंट ऑपरेशन के दौरान ये माओवादी ढेर कर दिए गए। कोल्हान संभाग के उप महानिरीक्षक अजय लिंडा ने कहा है कि, कुचाई थाना क्षेत्र के बरुदा जंगल में एक अभियान के दौरान CPI (माओवादी) के दो सदस्य मारे गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उप महानिरीक्षक ने जानकारी दी है कि सुरक्षाबलों ने शवों को बरामद कर लिया है और उनके पास से हथियार तथा गोला-बारूद भी जब्त किया गया है। उन्होंने कहा है कि आखिरी जानकारी मिलने तक सुरक्षा बलों और माओवादियों के बीच एनकाउंटर जारी था। वहीं खबरों के अनुसार, सुरक्षाबलों ने एक कैंप को भी नष्ट कर दिया है। यह एनकाउंटर एक करोड़ के इनामी नक्सली अनल के दस्ते के साथ हुई।

झारखंड में 2019 से 2022 के बीच बीते तीन वर्षों में सुरक्षा बलों की कार्रवाई में कुल 51 नक्सली ढेर किए जा चुके हैं, जबकि कई शीर्ष कमांडरों सहित 1526 नक्सलियों को अरेस्ट किया जा चुका है। पुलिस महानिदेशक ने हाल में इस संबंध में जानकारी दी थी। देश की स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं वर्षगांठ के मौके पर पुलिस हेडक्वार्टर में अपने संबोधन में राज्य के DGP नीरज सिन्हा ने बताया है कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में बीते तीन वर्षों में कुल 51 नक्सली विभिन्न एनकाउंटर में मारे गये हैं।

नशे के सौदागरों पर योगी सरकार ने कसी नकेल, महज 5 दिनों में 4060 गिरफ्तार

मुख्यमंत्री ने 75 महापुरुषों के जीवन पर केंद्रित पुस्तक 'आजादी के मतवाले' का लोकार्पण किया

कर्नाटक: मुरुग मठ यौन शोषण मामले में एक और गिरफ्तारी, अक्कमहादेवी रश्मि अरेस्ट

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -