जेसिका के हत्यारे मनु शर्मा को पैरोल मिली
जेसिका के हत्यारे मनु शर्मा को पैरोल मिली
Share:

नई दिल्ली : मॉडल जेसिका लाल की हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा काट रहे मनु शर्मा को दिल्ली उच्च न्यायालय ने गुरुवार को पैरोल दे दी। उसे कानून की परीक्षा में बैठने के लिए पैरोल मिली है। न्यायाधीश आशुतोष कुमार ने मनु शर्मा को दो चरणों में पैरोल मंजूर की है। पहले चरण में वह 10 से 15 दिसंबर तक और दूसरे चरण में 20 दिसंबर से पहली जनवरी तक जेल से बाहर रहेगा।

अदालत ने मनु शर्मा को 50 हजार की मुचलका राशि और इतनी ही राशि की जमानत राशि भरने का आदेश दिया है। साथ ही जेल से बाहर रहने के दौरान मामले के गवाहों से न मिलने तथा जेसिका के परिजन से न मिलने का भी आदेश दिया है। अन्नामलाई विश्वविद्यालय से एलएलबी कर रहे मनु शर्मा ने एक महीने की पैरोल मांगी थी। उसने कहा था कि उसकी परीक्षाएं चंडीगढ़ में 26 से 30 दिसंबर तक होनी हैं। उसने यह भी कहा था कि चेन्नई में 11 दिसंबर को वह एक निजी समारोह में शामिल होना चाहता है।

शर्मा को उच्च न्यायालय ने मॉडल जेसिका लाल की हत्या के मामले में दिसंबर 2006 में उम्रकैद की सजा सुनाई थी। इस सजा को सर्वोच्च न्यायालय ने बरकरार रखा था। जेसिका की हत्या 29 अप्रैल 1999 को की गई थी। वह सोशलाइट बीना रमानी के दिल्ली के महरौली स्थित बार में वेट्रेस की भूमिका में थी, जब शराब नहीं परोसने पर मनु शर्मा ने उसे गोली मार दी थी। मनु शर्मा पूर्व कांग्रेस नेता विनोद शर्मा का बेटा है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -