जारी हुआ जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
जारी हुआ जेईई मेन सेशन 2 का रिजल्ट, ऐसे करें चेक
Share:

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी, एनटीए ने जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2023 का ऐलान किया है। स्कोर चेक करने के लिए रिजल्ट लिंक एनटीए जेईई के ऑफिशियल पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है। स्कोर चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या, जन्म दिनांक एवं कुछ अन्य विवरणों की जरुरत होगी। परिणाम चेक करने के लिए कैंडिडेट्स नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं।

जेईई मेन सेशन 2 परिणाम 2023 घोषित: NTA जेईई स्कोर ऐसे करें चेक:- 
एनटीए जेईई के ऑफिशियल पोर्टल jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
ऑफिशियल पोर्टल पर उपलब्ध सेशन 2 लिंक के लिए जेईई मेन्स रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें।
एक नया पेज खुलेगा जहां कैंडिडेट्स को आवश्यक विवरण दर्ज करना होगा।
सबमिट पर क्लिक करें एवं आपके परिणाम प्रदर्शित होंगे।
परिणाम जांचें और पेज डाउनलोड करें।
आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

NTA ने जेईई (मुख्य) - 2023 के बी.ई./बी.टेक के स्कोर एवं रैंक भी जारी किए हैं, जो उन सभी कैंडिडेट्स के लिए हैं जो सेशन 1 के साथ-साथ जेईई (मुख्य) - 2023 के सेशन 2 में उपस्थित हुए थे। अखिल भारतीय रैंक सूची और सभी इंडिया कैटेगरी रैंक लिस्ट भी जारी कर दी गई है। इसके अतिरिक्त, NTA द्वारा जेईई (मेन) - 2023 के अंतिम स्कोरकार्ड की प्रति कैंडिडेट्स के रजिस्ट्रेड ईमेल पते पर भेजा जाएगा। जेईई सेशन 2 परीक्षा एनटीए द्वारा 6, 8, 10, 11, 12, 13 एवं 15 अप्रैल, 2023 को आयोजित की गई थी। आसंर की 19 अप्रैल को जारी की गई थी एवं आपत्तियां उठाने की आखिरी दिनांक 21 अप्रैल, 2023 तक थी। अंतिम आसंर की 24 अप्रैल, 2023 को जारी की गई थी।

पहलवानों के समर्थन में उतरीं प्रियंका वाड्रा, बोलीं- पद से इस्तीफा दें ब्रजभूषण सिंह

काजल हिंदुस्तानी के खिलाफ दर्ज हुई FIR, जानिए पूरा मामला

'देश के PM के लिए ऐसा कहना सही नहीं..', खड़गे के जहरीले सांप वाले बयान पर बोले पवार

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -