जानिए कौन है JEE एडवांस के टॉपर?
जानिए कौन है JEE एडवांस के टॉपर?
Share:

भारत के भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों (IIT) में एडमिशन के लिए होने वाली संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेईई एडवांस्ड 2021 का नतीजा शुक्रवार प्रातः घोषित कर दिया गया। इस बार एग्जाम में 41862 विद्यार्थियों को पास किया गया है। जेईई एडवांस्ड के पेपर 1 एवं पेपर 2, दोनों परीक्षाओं में कुल 1,41,699 विद्यार्थियों ने भाग लिया था। कुल पास हुए 41,862 उम्मीदवारों में 6452 लड़कियां हैं। मतलब इस बार एडवांस्ड की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए उम्मीदवारों में 15.41 फीसदी लड़कियां सम्मिलित हैं। 

वही जेईई एडवांस की एग्जाम में छात्र-छात्राओं दोनों श्रेणियों मैं IIT दिल्ली रीजन के उम्मीदवारों ने टॉप किया है। IIT दिल्ली रीजन के मृदुल अग्रवाल ने न सिर्फ परीक्षा में टॉप किया बल्कि JEE एडमिशन एग्जाम में शानदार स्कोर हासिल कर इतिहास रच दिया है। परीक्षा में 360 में से 348 अंकों के साथ मृदुल ने 96.66 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया है। यह 2011 के पश्चात् से जेईई एडवांस परीक्षा में किसी विद्यार्थी द्वारा बनाए गए उच्चतम स्कोर है। 

वही बीते एक दशक में, उच्चतम स्कोर 96 फीसदी रहा है। जब साल 2012 में टॉपर ने कुल 401 में से 385 स्कोर किया था। वहीं 2020 में, JEE एडवांस परीक्षा 396 अंकों की थी तथा उच्चतम अंक 352 थे, जो तकरीबन 88.88 फीसदी है। आपको बता दें कि मृदुल ने जेईई मेन 2021 की परीक्षा में भी टॉप किया था। उन्होंने सत्र 1 एवं सत्र 2 में 300 अंकों के साथ 100 पर्सेंटाइल प्राप्त किया था। लड़कियों की श्रेणियों में IIT दिल्ली जोन की ही काव्या चोपड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। उन्हें 360 में 286 अंक प्राप्त हुए हैं। 

यूपी में योगी सरकार बढ़ाएगी सैनिक स्कूलों की संख्या

केरल: विधानसभा बर्बरता मामले में शिक्षा मंत्री शिवकुट्टी की याचिका हुई खारिज

आंबेडकर यूनिवर्सिटी की दूसरी कटऑफ लिस्ट जारी, जानिए कैसे मिलेगा दाखिला

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -