'जिन्ना भारत के सबसे बड़े स्वतंत्रता सेनानी, कांग्रेस की विभाजनकारी नीति के कारण हुआ बंटवारा'
'जिन्ना भारत के सबसे बड़े स्वतंत्रता सेनानी, कांग्रेस की विभाजनकारी नीति के कारण हुआ बंटवारा'
Share:

पटना : उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व सीएम अखिलेश यादव के बाद बिहार में JDU के नेता खालिद अनवर भी जिन्ना का यशगान करते हुए दिखाई दे। मीडिया से बात करते हुए खालिद अनवर ने कहा कि, 'मोहम्मद अली जिन्ना अखंड भारत के महान स्वतंत्रता सेनानी थे। देश की स्वतंत्रता में जिन्ना की अहम भूमिका थी। कांग्रेस की फूट डालो राज करो की सियासत के कारण भारत का बंटवारा हुआ।'

यही नहीं खालिद अनवर ने जिन्ना की तुलना महात्मा गाँधी से भी कर दी। उन्होंने कहा कि हम महात्मा गाँधी का सम्मान करते हैं, किन्तु किसी अन्य स्वतंत्रता सेनानी का तिरस्कार नहीं करना चाहते। वहीं, अनवर द्वारा मोहम्मद अली जिन्ना को देश का बड़ा स्वतंत्रता सेनानी बताए जाने पर नीतीश सरकार में सहयोगी पार्टी भाजपा ने उन पर पलटवार किया है। भाजपा ने दो टूक लफ़्ज़ों में कहा है कि जिन्हें जिन्ना से प्रेम है वो पाकिस्तान में जाकर रह सकते हैं। नीतीश कैबिनेट में भाजपा कोटे के मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि, 'यदि आज भी कोई जिन्ना को पसंद कर रहा है तो उनके लिए पाकिस्तान के दरवाजे खुले हुए हैं, उनका स्वागत वहीं हो सकता है। भारत में ऐसे लोगों के लिए कोई जगह नहीं है।'

इसके साथ ही राजद नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने भी जिन्ना पर बहस को ‘दुर्भाग्यपूर्ण’ और ‘इतिहास के संबंध में ज्ञान की कमी’ का प्रतिबिंब बताया और कहा कि ऐसा लोगों का ध्यान आम मुद्दों से भटकाने के लिए किया जा रहा है। दरअसल, पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद की पुस्तक पर उठे विवाद के संदर्भ में खालिद अनवर ने शुक्रवार (12 नवंबर) को उक्त बातें कही। उन्होंने यह भी कहा कि खुर्शीद की पुस्तक में भगवा आतंकवाद की बात कही गई है। यह सही नहीं है। आतंक को कोई रंग देना कि यह भगवा आतंकवाद है या हरा, उचित नहीं है।

'सावरकर न होते तो आज भी हम अंग्रेजी पढ़ रहे होते..', यूपी में गरजे अमित शाह

यूपी चुनाव: अपनी प्रतिज्ञा को घर-घर तक पहुंचाएंगी प्रियंका, कांग्रेस ने बनाया ये प्लान

कांग्रेस भी हुई पीएम मोदी की मुरीद, जमकर की प्रधानमंत्री की प्रशंसा

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -