उम्मीदवारों के चयन में गलती के बावजूद BJP जीतेगी चुनाव : सिन्हा
उम्मीदवारों के चयन में गलती के बावजूद BJP जीतेगी चुनाव : सिन्हा
Share:

पटना : पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा के बेटे जयंत सिन्हा ने एक बार फिर साक्षात्कार में अपनी ही पार्टी द्वारा बिहार विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों के चयन पर सवाल उठाए है. जयंत सिन्हा ने उम्मीदवारों के चयन पर असंतोष जाहिर करते हुए कहा कि, 'BJP ने उम्मीदवारों के चयन में गलतियां की हैं, लेकिन फिर भी चुनाव BJP ही जीतेगी.' जयंत सिन्हा ने कहा है कि, "टिकट बंटवारे को लेकर पार्टी में थोड़ी नाराजगी जरूर है, लेकिन हम उसे सुलझा लेंगे."

यही नहीं सिन्हा ने नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए कहा कि, नीतीश ने जितनी गलतियां की है, उसके मुकाबले हमारी गलतियां कुछ भी नहीं है. बिहार में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार कर रहे सिन्हा ने कहा कि, नीतीश ने ढाई साल के दौरान कई गलतियां कीं है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को अपने पद से हटाकर गलती की है. यही नहीं नीतीश ने कांग्रेस के साथ हाथ मिलाकर सबसे बड़ी गलती की.

सिन्हा के अनुसार बिहार की जनता, जनता दल (युनाइटेड) को कभी माफ़ नहीं करेगी. उन्होंने BJP का सतह छोड़कर गलती की, फिर उन्होंने लालू प्रसाद से हाथ मिलाया, जो जंगलराज के प्रतीक हैं.

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -