पूर्व सांसद जय पांडा को मिली बीजेपी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बनाये गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
पूर्व सांसद जय पांडा को मिली बीजेपी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, बनाये गए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष
Share:

नई दिल्ली : लोकसभा चुनावों से पूर्व बीजू जनता दल के पूर्व सांसद जय पांडा को भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने के बाद महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें भाजपा का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पार्टी प्रवक्ता बनाया गया है। कुछ दिन पहले ही पांडा अमित शाह की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए थे। बीजद सुप्रीमो नवीन पटनायक ने उन्हें पार्टी से निलंबित कर दिया था। 

एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वालों को राजनाथ सिंह का जवाब, मरने वालों की गिनती नहीं करते युद्धवीर

इस कारण दिया था पद से इस्तीफा 

जानकारी के लिए बता दें 2014 लोकसभा चुनावों में पांडा ने बीजेडी के टिकट पर केंद्रपाड़ा से जीत हासिल की थी, जिसके बाद पार्टी के तमाम आंतरिक मतभेदों और पांडा पर लगे आरोपों के कारण उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस बीच 2017 के पंचायत चुनावों में भाजपा के शानदार प्रदर्शन के बाद वे बीजू जनता दल को लगातार 'आत्मविश्लेषण' की सलाह देते रहे हैं।  

तीसरे वन-डे में ऑस्ट्रे्लिया ने भारत के सामने रखा 314 रनों का विशाल लक्ष्य

मिजोरम के राजयपाल ने भी दिया इस्तीफा 

जानकारी के लिए बता दें इससे पहले आज ही मिजोरम के राज्यपाल के. राजशेखरन ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। के. राजशेखरन को मई 2018 में मिजोरम का राज्यपाल बनाया गया था। असम के राज्यपाल जगदीश मुखी मिजोरम के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार संभालेंगे। के. राजशेखरन के इस्तीफे के बाद कहा जा रहा है कि वह कांग्रेस नेता शशि थरूर के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं। 

अगर हमारी सरकार बनी तो महिलाओं को मिलेगी मुफ्त शिक्षा - राहुल गाँधी

उत्तर प्रदेश अध्यक्ष को लेकर कांग्रेस में दो फाड़, खतरे में राज बब्बर का पद

अयोध्या मामले पर शिवसेना की मांग, गैर विवादित जमीन पर शुरू हो मंदिर निर्माण

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -