भारत-चीन युद्ध के समय नेहरू ने मांगी थी अमेरिका से मदद
भारत-चीन युद्ध के समय नेहरू ने मांगी थी अमेरिका से मदद
Share:

वाॅशिंगटन : वर्ष 1962 के भारत-चीन युद्ध को लेकर हाल ही में एक और जानकारी सामने आई है। जिसमें यह कहा गया है कि पूर्व प्रधानमंत्री पं. जवाहर लाल नेहरू ने चीन के आक्रमण से बचने के लिए अमेरिका से सहायता की मांग की थी। भारत की ओर से उन्होंने लड़ाकू विमानों की मांग की थी। जिसके लिए उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जाॅन एफ कैनेडी को एक पत्र लिखा था। एक नयी किताब में दावा किया गया है कि पीपुल्स रिपब्लिक आॅफ चाईना के संस्थापक माओ त्से तुंग ने 1962 में भारत पर हमला नेहरू को अपमानित करने के लिए किया था, क्योंकि उस समय तीसरी दुनिया के नेता के रूप में नेहरू उभरकर आ रहे थे। 

मिली जानकारी के अनुसार सीआईए के पूर्व अधिकारी ब्रूस रिडेल द्वारा यह भी कहा गया कि 'जेढफके ज फार्गटन क्राइससिस - तिब्बत, सीआईए एंड इंडो चाईना वाॅर' नामक पुस्तक में भी इस बात का उल्लेख किया गया है। सीआईए के अधिकारी ने अपनी किताब के माध्यम से कहा है कि माओ का ध्यान नेहरू पर था मगर भारत की हार माओ के दो और दुश्मनों के लिए एक बड़ा आघात थी।

चीन के आक्रमण से भारत के पैर उखड़ गए इस दौरान सैनिक बड़ी तादाद में घायल होने लगे। ऐसे में नेहरू ने अमेरिकी राष्ट्रपति को पत्र लिखकर लड़कू विमानों की आवश्यकता की बात कही। उन्होंने कहा कि मित्र राष्ट्रों की ओर से प्रयासों की जरूरत हमें है। नेहरू ने भारत की जरूरत बताते हुए कहा था कि भारत के पास आधुनिक रडार कवर नहीं है। जिसके कारण उसे अमेरिका की सहायता की आवश्यकता है। उन्होंने अमेरिका से बमवर्षक विमान भेजने की अपील भी की थी।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -