स्वामी अग्निवेश को याद कर भावुक हुए जावेद अख्तर, ट्वीट कर कही यह बात
स्वामी अग्निवेश को याद कर भावुक हुए जावेद अख्तर, ट्वीट कर कही यह बात
Share:

काफी लंबे समय से लिवर सिरोसिस जैसी बीमारी से पीड़ित चल रहे सामाजिक कार्यकर्ता स्वामी अग्निवेश का निधन हो चुका है। उन्होंने दिल्ली के एक अस्पताल में अंतिम सांस ली है। जी दरअसल उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया था और उसके बाद बीते शुक्रवार को उनका निधन हो गया। आप सभी जानते ही होंगे स्वामी अग्निवेश 80 साल के थे और अब उनका अंतिम संस्कार शनिवार यानी आज शाम चार बजे गुड़गांव के बेहेलपा के अग्निलोक आश्रम में किया जाने वाला है।

 

वहीं इससे पहले, उनका पार्थिव शरीर 7, जंतर मंतर रोड स्थित उनके कार्यालय में रखा जाएगा, ताकि लोग अंतिम नमन कर सकें। स्वामी अग्निवेश के निधन के बाद कई लोगों ने शोक जताया और ट्वीट कर उन्हें श्र्द्धांजलि दी। अब इसी बीच मशहूर लेखक व गीतकार जावेद अख्तर ने भी ट्वीट किया है। उन्होंने एक ट्वीट कर लिखा: "इस दुनिया ने स्वामी अग्निवेश के रूप में एक और महान इंसान को खो दिया है। बंधुआ मजदूरी के खिलाफ उनकी आवाज ने लाखों पुरुष-महिलाओं और बच्चों को एक नया जीवन दिया थ। गुड बाय स्वामी जी।"

अब इस समय जावेद अख्तर के ट्वीट पर लोग तेजी से अपने रिएक्शन दे रहे हैं। अब बात करें स्वामी अग्निवेश के बारे में तो उन्हें लेकर डॉक्टरों ने कहा था कि, 'अग्निवेश को इंस्टीट्यूट आफ लिवर एंड बिलेरी साइंसेज (आईएलबीएस) के आईसीयू में भर्ती कराया गया था और मंगलवार से वह जीवनरक्षक प्रणाली पर थे।' उसके बाद अस्पताल के एक प्रवक्ता ने कहा था, ‘‘वह लिवर सिरोसिस से पीड़ित थे और आज उनकी हालत बिगड़ गयी। उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया तथा शाम छह बजे हृदयाघात आने के बाद उनका निधन हो गया।'' इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा था कि स्वामी अग्निवेश को पुन: होश में लाने की कोशिश की गयी थी लेकिन शाम साढ़े छह बजे उनका निधन हो गया।

बिहार चुनाव: नड्डा ने की सीएम नितीश से मुलाकात, सीट बंटवारे को लेकर हुई बात

युवक को भारी पड़ा 786 का टैटू बनवाना, पुलिस ने किया ये हाल!

सीतापुर में रिटायर्ड शिक्षक की हत्या, जांच में जुटी पुलिस

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -