भारत में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 90 हजार करोड़ का लोन देगा जापान
भारत में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, 90 हजार करोड़ का लोन देगा जापान
Share:

नई दिल्ली : जापान के प्रधानमंत्री के भारत पहुंचते ही खुशखबरी आने लगी है। जैसा कि पहले से ही चर्चा थी कि भारत औऱ जापान के बीच संभवतः कई डील हो सकती है। इसी को आगे बढ़ाते हुए भारत और जापान के बीच बुलेट ट्रेन और न्युक्लियर डील हो गई है। शनिवार को दोनो देशों के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शिंजो आबे की मौजूदगी में ये अग्रीमेंट साइन किए गए। इस दौरान आबे ने मोदी की तारीफ में कहा कि मोदी तो भारत की पॉलिसीज भी बुलेट ट्रेन की रफ्तार से लागू करते हैं। इस डील के बाद से दोनो ने साझा बयान जारी किया जिसमें कहा गया कि भारत की इकोनॉमी में जापान का अहम रोल है।

पिछले एक साल के दौरान हमारे रिश्तों में मजबूती आई है। दुनिया के लिए भी यह बहुत अच्छा संकेत है। हम क्लीन एनर्जी के बारे में भी मिलकर काम करना चाहते हैं। बुलेट ट्रेन के आने से रेलवे सेक्टर में नई क्रांति आएगी। बुलेट ट्रेन भी जापान की तरह ही कामयाब और सेफ रहेगी। डिफेंस सेक्टर में हम कोऑपरेशन बढ़ाएंगे। मोदी ने ‘साउथ चाइना सी’ का नाम तो नहीं लिया लेकिन संकेत दिया कि दोनों देश समुद्री सुरक्षा के मामले में भी साथ रहेंगे। मोदी ने कहा कि जापान 5 साल में 35 बिलियन डॉलर का इन्वेस्टमेंट भारत में करेगा।

आबे ने भी इस मुलाकात में मोदी की खूब वाह वाही की और कहा कि मोदी की नीतियाँ हाइ स्पीड ट्रेन की तरह सेफ, विश्वसनीय औऱ सबको एक साथ लेकर चलने की है। मजबूत जापान भारत के लिए अच्छा है औऱ मजबूत भारत जापान के लिए अच्छा। मोदी ने कहा कि भारत को केवल हाइ स्पीड ट्रेन ही नही बल्कि हाइ स्पीड ग्रोथ की भी जरुरत है। डील के बाद पीएम मोदी अपने जापानी समकक्ष को लेकर गंगा की घाट पर जाएंगे, जहां दोनो गंगा की महाआरती में भाग लेंगे। इसके लिए पहले ही तैयारियां की जा चुकी है। आरती के दौरान पानी के भीतर तैराक कड़ी निगरानी में रहेंगे।

शनिवार को वो दोनो करीब 3 बजे काशी पहुंचेंगे। ताज होटल में रात्रि भोज का आयोजन किया गया है। बता दें कि जापान भारत को 90 हजार करोड़ का लोन दे रहा है, जिसे भारत को 50 सालों में चुकाना होगा। जिसके लिए ब्याज दर 0.5 प्रतिशत तय की गई है और यही भारत के लिए खुशी की बात है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -