मूरी एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे में 100 घायल
मूरी एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतरे, हादसे में 100 घायल
Share:

लखनऊ : आज दोपहर को जम्मू जा रही 18109 मूरी एक्सप्रेस के 10 डिब्बे पटरी से उतर गए। इस हादसे से इलाहाबाद रेलखंड बाधित हो गया। हादसे में लगभग 100 लोग घायल हो गए। जबकि एक महिला की मौत हो गई। दुर्घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। मिली जानकारी के अनुसार मूरी एक्सप्रेस के डिब्बे इलाहाबाद मंडल के कौशांबी में अटसराय रेलवे स्टेशन के समीप दुर्घटना हुई। दुर्घटना की जानकारी रेलवे विभाग को मिलते ही तत्काल घटना स्थल की ओर इमरजेंसी वाहन रवाना किया गया।

इमरजेंसी वाहन रवाना होने के बाद रेस्क्यु आॅपरेशन चलाया गया। घायलों की हालत देखते हुए आशंका जताई जा रही है कि मरने वालों की तादाद बढ़ने लगी है। घटना की सूचना मिलते ही रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा गाजीपुर से घटनास्थल रवाना हो चुके हैं। घटना के बाद दिल्ली - हावड़ा, अपडाउन रूट बंद कर दिया गया। मुगलसराय, फतेहपुर और कानपुर जाने वाली टेनों को परिचालन रोक दिया गया।

रेलवे द्वारा रेल यातायात को व्यवस्थित करने का बंदोबस्त किया गया। हादसे से जुड़े लोगों की जानकारी प्राप्त करने हेतु इलाहाबाद और कानपुर के लिए हेल्पलाईन नंबर दिए गए हैं। जिसमें 05321072 और कानपुर के लिए 05121072 नंबर पर संपर्क करने की व्यवस्था दी गई है। हादसे के दौरान दिल्ली - हावड़ा रूट पर अपडाउन बंद कर दिया गया है। दूसरी ओर मुगलसराय, फतेहपुर, कानपुर की ओर जाने वाली ट्रेनों का परिचालन भी रोक दिया गया।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -