जम्मू कश्मीर: सेना के जवान ने खुद को गोली मारकर की ख़ुदकुशी, पिछले 24 घंटों में दूसरी आत्महत्या
जम्मू कश्मीर: सेना के जवान ने खुद को गोली मारकर की ख़ुदकुशी, पिछले 24 घंटों में दूसरी आत्महत्या
Share:

श्रीनगर: केंद्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीर के शोपियां जिले में सेना के एक जवान ने अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर ख़ुदकुशी कर ली है। आधिकारिक सूत्रों ने जानकारी देते हुए बताया है कि शोपियां के जवूरा गांव में एक सुरक्षा बल के कैंप से बुधवार और गुरुवार की दरम्यानी रात गोलियों की आवाज सुनाई देने के बाद हड़कंप मच गया।

सुरक्षा बलों के जवान उस क्षेत्र की ओर भागे, जहां से गोलियों की आवाज सुनायी दी थी तो एक जवान को खून से सना पाया। उन्होंने बताया कि जख्मी जवान को अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अब तक यह पता नहीं चल पाया है कि जवान ने यह कदम क्यों उठाया। पुलिस ने इस बारे में केस दर्ज कर लिया है और उन परिस्थितियों का पता लगाने की कोशिश कर रही है जिनके कारण जवान ने ख़ुदकुशी की।

आपको बता दें कि जम्मू कश्मीर में 24 घंटे से कम समय में यह दूसरी घटना है जिसमें सुरक्षा बल के जवान ने अपनी सर्विस राइफल से ख़ुदकुशी की है। उत्तरी कश्मीर में कुपवाड़ा जिले के तंगधार सेक्टर में सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवान हेड कांस्टेबल भारिंदर सिंह ने बुधवार को ख़ुदकुशी कर ली थी।

बढ़त पर बंद हुआ शेयर बाजार, इतने अंको की हुई वृद्धि

LPG सिलेंडर की कीमतों में फिर हुआ इजाफा, यहाँ जानें नए भाव

भारतीय अर्थव्यवस्था में वी-आकार की रिकवरी स्पष्ट है: वित्त मंत्रालय

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -