जावेद जाफरी हिन्दी फिल्म अभिनेता, वॉयस आर्टिस्ट, डांसर और कॉमेडियन हैं जो कि बॉलीवुड और भारतीय टेलीविजन में अपने काम की वजह से जाने जाते हैं। व देखा जाए तो भले ही एक्टर और कॉमेडियन जावेद जाफरी पिछले कुछ सालों से टीवी और फिल्मों से गायब हों।
लेकिन उनकी बेटी अलाविया अपनी ग्लैमरस फोटोज की वजह से सुर्खियों का हिस्सा बनी रहती हैं। बता दें, जावेद की स्टाइलिश बेटी अलाविया को इंस्टाग्राम पर लगभग 80 हजार लोग फॉलो करते हैं। जावेद के तीन बच्चों में (दो बेटों और एक बेटी में) अलाविया सबसे बड़ी हैं।
मुंबई में पली बढ़ी अलाविया ने धीरू भाई अंबानी स्कूल से पढ़ाई की है। फिलहाल वे न्यूयॉर्क में हैं। अलाविया के बारे में लोग कम ही जानते हैं, लेकिन वे श्रीदेवी की बड़ी बेटी जाह्नवी कपूर की बेस्ट फ्रेंड हैं और दोनों ही स्टार किड्स को अक्सर गपशप करते और एक साथ घूमते-फिरते देखा जा सकता है। इंस्टाग्राम पर भी दोनों की एक साथ कई फोटोज हैं। अलाविया ने श्रीदेवी की छोटी बेटी खुशी के साथ भी कई फोटोज शेयर की हैं।