इटली के इस शहर में 28 साल बाद हुआ किसी बच्चे का जन्म
इटली के इस शहर में 28 साल बाद हुआ किसी बच्चे का जन्म
Share:

ओस्ताना : यूं तो किसी भी परिवार में नए मेहमान के आगमन पर खुशियां मनाई जाती है, लेकिन सोचिए जब नया मेहमान परिवार में 28 साल बाद आया हो तो कितनी खुशियां मनाई जाएगी। इटली के पॉडमेंट इलाके में बसे ओस्ताना में 28 साल बाद किसी बच्चे का जन्म हुआ है। खुशी इतनी है कि शहर के मेयर जाकोमो लाम्बार्डो ने इस खबर को सपने की तरह सच होने जैसा बताया है। इस छोटे से कस्बे में 84 लोग रहते है। इस बच्चे के जन्म के बाद ये आबादी 85 हो गई। हांलाकि ल स्टाम्पा की रिपोर्ट में कहा गया है कि इनमें से आधे लोग ही ओस्ताना में स्थायी तौर पर रहते है।

मेयर ने बताया कि 20वीं सदी की शुरुआत में ओस्ताना में करीब 1000 लोग रहते थे। लेकिन सेकेंड वर्ल्ड वॉर के बाद यहां के जन्म दर में भारी गिरावट आई। 1975 से भारी गिरावट का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि 1976 से 1987 तक केवल 17 बच्चों का ही जन्म हुआ है।

इसके बाद से किसी भी बच्चे का जन्म हुआ ही नही। ओस्ताना रोजगार दर में वृद्धि कर इस आकंड़ें में सुधार लाना चाहता है। इटली के छोटे कस्बों में जनसंख्या गिरावट की समस्या बनी हुई है क्योंकि वहां के युवा काम की तलाश में बाहर के इलाकों में चले जाते हैं। कुछ ने प्रचलन में बदलाव के लिए खाली घरों को मुफ्त देना शुरू किया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -