रविवार के दिन करें ये काम हो जाएगा जीवन आसान
रविवार के दिन करें ये काम हो जाएगा जीवन आसान
Share:

भगवान सूर्य जिन्हें प्रत्यक्ष देवता कहा जाता है। इस धरती पर हम भगवान आदित्य की किरणों के बिना जीवन की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं. भगवान सूर्य की रोशनी से हमें जीवनीय ऊर्जा प्राप्त होती है। इससे हमें विटामिन डी भी प्राप्त होता है. यह बात विशेषज्ञ भी सिद्ध कर चुके हैं। ऐसे में भगवान सूर्य का धार्मिक महत्व और बढ़ जाता है। ज्योतिषियों की मानें तो इन्हें ज्योतिष के गुणों में सबसे प्रमुख माना जाता है। सभी ग्रह, नक्षत्र भगवान सूर्य के अधीन होकर चलते हैं। यही नहीं इन्हें वर्षा का कारक देव भी कहा गया है। भगवान सूर्य को अर्घ्य देने का विशेष महत्व है।

भगवान सूर्य की कृपा प्राप्त करने के लिए उन्हें नित्य तांबे के एक जलपात्र में शुद्ध जलभरकर अर्घ्य समर्पित किया जाना चाहिए। दूसरी ओर भगवान को दिए जाने वाले इस अर्घ्य वाले जल में लाल चंदन, लाल पुष्प, अक्षत डालकर भगवान का ध्यान करना चाहिए तब हमें आयु, धन, धान्य, पुत्र, मित्र, तेज, यश, कांति, विद्या, सौभाग्य और हर उस तत्व की प्राप्ति होती है. जिसकी हमें आकांक्षा होती है। भगवान सूर्य की कृपा प्राप्त करने के लिए तांबे के सिक्के जल में प्रवाहित करने चाहिए। रविवार के दिन भगवान की आराधना करने से वे विशेषतौर पर प्रसन्न होते हैं इस दिन उन्हें गुड़ का भोग भी लगाया जाता है।

रविवार को सुबह जल्दी उठकर स्नान करें इसके बाद किसी मंदिर या घर में ही सूर्य को जल अर्पित करे इसके बाद पूजन में सूर्य देव के निमित्त लाल पुष्प, लाल चंदन, गुड़हल का फूल, चावल अर्पित करें। गुड़ या गुड़ से बनी मिठाई का भोग लगाएं और पवित्र मन से नीचें दिए हुए सूर्य मंत्र का जाप कर सकते हैं। यह मंत्र 'राष्ट्रवर्द्धन' सूक्त से लिए गए है। साथ ही अपने माथें में लाल चंदन से तिलक लगाए।

ऊं खखोल्काय शान्ताय करणत्रयहेतवे।
निवेदयामि चात्मानं नमस्ते ज्ञानरूपिणे।।
त्वमेव ब्रह्म परममापो ज्योती रसोमृत्तम्।
भूर्भुव: स्वस्त्वमोङ्कार: सर्वो रुद्र: सनातन:।।

 

आश्चर्यजनक तथ्य जो शायद आप भी नहीं जानते हैं

तो इसलिए नांगा बाबा रहते है हमेशा नग्न अवस्था में

वास्तु का यह उपाए जिससे कभी नहीं आएगा भूकंप

नवरात्रि पर ये उपाय करने से भर जायेगी खाली तिजोरी

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -