शरीर पर श्रीकृष्ण के ये निशान होना है बहुत शुभ, कही वो भाग्यशाली आप तो नहीं?
शरीर पर श्रीकृष्ण के ये निशान होना है बहुत शुभ, कही वो भाग्यशाली आप तो नहीं?
Share:

प्रत्येक वर्ष भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को जन्माष्टमी का त्यौहार मनाया जाता है। सनातन धर्म में कृष्ण जन्माष्टमी का अत्याधिक महत्व है। मान्यता है कि इसी दिन प्रभु श्री कृष्ण तका जन्म हुआ था। प्रभु कृष्ण विष्णु जी के 8वें अवतार माने जाते हैं। जन्माष्टमी के दिन मंदिर से लेकर हर घर में कृष्ण जन्म और पूजा की विशेष तैयारी की जाती है। वही इस बार जन्माष्टमी का त्योहार 6 सितंबर और 7 सितंबर दोनों ही दिन मनाया जाएगा. ऐसी मान्यताएं हैं कि भगवान श्री कृष्ण के शरीर पर कुछ खास निशान थे, जिन्हें बहुत ही शुभ माना जाता है। दरअसल इस तरह के निशान अगर किसी इंसान के शरीर पर हों तो यकीनन वो दुनिया का सबसे खुशहाल, स्वस्थ और समृद्ध इंसान हो सकता है। आइए बताते हैं इन निशानों के बारे में। 

अर्ध चंद्र- 
ऐसा कहा जाता है कि श्रीकृष्ण के पैर के तलवे पर अर्ध चंद्र का निशान था। केवल यही नहीं बल्कि यही अर्ध चंद्र भगवान शिव के मस्तक पर भी सजा हुआ है। कहा जाता है कि जिन लोगों के शरीर पर ये अर्ध चंद्र होता है, वो करियर के मामले में ऊंचाइयों को छूते हैं।

शंख- 
श्री कृष्ण के पैर के तलवे पर शंख जैसा भी एक निशान था। कहते हैं भगवान विष्णु के एक हाथ में भी शंख होता है, जिसकी ध्वनि से अंतर्आत्मा और चेतना जागृत होती है। ऐसे में शरीर पर शंख जैसा निशान जीवन में सफलता और सुख-शांति का प्रतीक समझा जाता है।

मछली जैसा निशान- 
श्री कृष्ण की हथेली और पैर पर मछली जैसा निशान भी था। वहीं हिंदू धर्म में मछली को भगवान विष्णु को अवतार समझा जाता है। कहते हैं कि शरीर पर ये निशान प्रतिष्ठा का प्रतीक होता है।

त्रिभुज- 
अगर किसी इंसान के पैरों पर त्रिभुज का निशान हो तो ऐसे लोगों की जीवन में दिलचस्प लोगों से मुलाकात होती है।

तीर-कमान- 
पैर पर तीर-कमान जैसा निशान भी बहुत शुभ समझा जाता है। जी हाँ और ऐसे लोग जीवन में खूब संघर्ष करते हैं और जीत हासिल करते हैं।

हाथ पर तिल- 
यदि किसी इंसान के हाथ पर तिल हो तो ऐसे इंसान को साधारण समझने की भूल ना करें। ऐसे लोग मेहनती और विनम्र स्वभाव के होते हैं। इनका दांपत्य जीवन भी बहुत खुशहाल होता है।

बगल में तिल- 
अगर किसी इंसान के बाएं हाथ के बगल में तिल हो तो ऐसे लोग जीवन में बड़ी कामयाबी हासिल करते हैं।

कान पर तिल- 
जिन लोगों के कान पर तिल होता है, वो बहुत लकी होते हैं और ऐसा कहते हैं कि जिन लोगों के कान पर तिल होता है उन्हें जीवन में बिना किसी संघर्ष के ही सबकुछ मिल जाता है।

जन्माष्टमी पर लड्डू गोपाल को करना है प्रसन्न तो लगाएं माखन-मिश्री का भोग, आसान है रेसिपी

जन्माष्टमी के दिन घर लाएं भगवान कृष्ण की ऐसी मूर्ति, घर में रहगी सुख-समृद्धि

जन्माष्टमी के दिन अपनाएं ये उपाय, कर्ज से मिलेगी मुक्ति

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -