विद्यार्थियों को उनकी भाषा में शिक्षा देना आवश्यक- सीएम शिवराज
विद्यार्थियों को उनकी भाषा में शिक्षा देना आवश्यक- सीएम शिवराज
Share:

भोपाल/ब्यूरो। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश के स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों की शैक्षणिक गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए सरकारी स्कूलों के साथ सरकारी मान्यता प्राप्त सभी अशासकीय और अनुदान प्राप्त स्कूलों में 5वीं और 8वीं की परीक्षाएं बोर्ड पैटर्न पर आयोजित करवाने का निर्णय लिया है। 

सीएम शिवराज ने बीएचईएल दशहरा मैदान में स्कूल शिक्षा और जनजातीय कार्य विभाग द्वारा 15,000 नवनियुक्त शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि स्कूलों में इंटरनल असेसमेंट भी नियमित रूप से सुनिश्चित कराया जाएगा।

गौरतलब है की मध्य प्रदेश के सीएम ने इन परीक्षाओं के पैटर्न के बारे में ज्यादा जानकारी अभी नहीं दी। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, ‘‘बच्चों का भविष्य गढ़ने का दायित्व शिक्षकों पर है। शिक्षक बच्चों को जैसा गढ़ेगें, देश और प्रदेश का निर्माण वैसा ही होगा। भारत के भाग्यविधाता विद्यार्थी हैं और विद्यार्थियों के निर्माता शिक्षक हैं। 

उन्होंने कहा कि ज्ञान, कौशल और नागरिकता के संस्कार देना शिक्षा के मुख्य उद्देश्य हैं और विद्यार्थियों को नागरिकता के संस्कार देना सर्वाधिक महत्वपूर्ण है। शिक्षक यह प्रण लें कि उनके विद्यार्थी, देश भक्त, चरित्रवान, ईमानदार, कर्त्तव्य परायण, दूसरों की चिंता करने वाले, बालिकाओं और महिलाओं के प्रति सम्मान रखने वाले, माता-पिता का आदर करने वाले और असहाय की सहायता करने वाले बनेंगे। चौहान ने कहा, ‘‘विद्यार्थियों को उनकी भाषा में शिक्षा देना आवश्यक है। इससे उनकी स्वाभाविक प्रतिभा प्रकट होती है। अपनी भाषा के गौरव को स्थापित करना आवश्यक है। हमें बच्चों को अंग्रेजी के भय से मुक्त करने की दिशा में भी कार्य करना है।’’

'सर, लड़की को उठा ले जाने की धमकी दे रहा है', सुनते ही नितीश कुमार ने लगाया DGP को फ़ोन

चांदनी चौक के बाद कर्दमपुरी इलाके में लगी आग, 5 लोग फंसे

दिनभर घर में चलेगा AC और फ्रीज, लेकिन नहीं बढ़ेगा बिजली का बिल

 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -