साल के पहले नेविगेशन सैटेलाइट का इसरो ने किया सफल परीक्षण
साल के पहले नेविगेशन सैटेलाइट का इसरो ने किया सफल परीक्षण
Share:

नई दिल्ली : इसरो ने एक और नेविगेशन सैटेलाइट के परीक्षण में सफलता हासिल कर ली है। श्री हरि कोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से इस पांचवे नेविगेशन सैटेलाइट IRNSS-1E का सफल परीक्षण किया गया। बुधवार को हुए परीक्षण में IRNSS-1E भारत की ओर से अंतरिक्ष प्रणाली के लिए प्रक्षेपित किया जाने वाला 5वां उपग्रह है। इस सीरीज में कुल 7 सैटेलाइट है।

इस पांचवे दिशासूचक सैटेलाइट को भारत के पीएसएलवी-सी31 रॉकेट द्वारा ले जाया गया। नए साल में इसरो द्वारा किया गया यह पहला परीक्षण है। अंतरिक्ष यान के पूर्ण संपूरक के प्रक्षेपित हो जाने के बाद यह अमेरिकी जीपीएस के समतुल्य होगा। IRNSS-1E का विन्यास इसके पूर्ववर्ती IRNSS-1A, 1B, 1C और 1डी के बराबर है।

अपने साथ यह दो पेलोड यानि अंतरिक्ष उपकरण भी लेकर गया, जिसमें से एक नेविगेशन और दूसरा रेजिंग पेलोड है। नेविगेशिन पेलोड यूजरों को नेविगेशन सेवा से जुड़े सिग्नल भेजने का काम करेगा और यह एल-5 एवं एस बैंड में काम करेगा। रेजिंग पेलोड में सी बैंड का एक ट्रांसपोंडर लगा होता है, जिससे उपग्रह की रेंज के बारे में सटीक जानकारी मिल सकेगी। IRNSS-1E लेजर के जरिए रेंज का पता लगाने में सक्षम है, इसलिए ये अपने साथ कॉर्नर क्यूब रेट्रो रिफ्लेक्टर्स भी लेकर गया है।

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
Most Popular
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -