ISRO ने लॉन्च किया भारत का सबसे बड़ा रॉकेट
ISRO ने लॉन्च किया भारत का सबसे बड़ा रॉकेट
Share:

नई दिल्ली: भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने एक बड़ी कामयाब लॉन्चिंग की है। रविवार को श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से देश का सबसे बड़ा रॉकेट LVM3 लॉन्च किया गया। विशेष बात यह है कि यह रॉकेट अपने साथ 36 सैटलाइट लेकर गया है। रविवार प्रातः 9 बजे यह रॉकेट लॉन्च किया गया। इसके लिए एक दिन पहले ही काउंटडाउन आरम्भ कर दिया गया था। 

ISRO के अनुसार, यह रॉकेट पृथ्वी की 450 किलोमीटर सर्कुलर ऑर्बिट36 वनवेब जेन-1 सैटलाइट स्थापित करेगा जिनका कुल वजन 5805 किलो है। एमवीएम3 इससे पहले पांच बार सफलतापूर्वक पेश किया जा चुका है। चंद्रयान-2 अभियान में भी इसी का उपयोग किया गया था। इसरो एवं वनवेब ने 72 सैटलाइट लॉन्च करने को लेकर समझौता किया है। इससे पहले 23 अक्टूबर 2022 को 36 सैटलाइट पेश किए गए थे। 

इसरो एवं वनवेब ने 72 सैटलाइट लॉन्च करने को लेकर समझौता किया है। इससे पहले 23 अक्टूबर 2022 को 36 सैटलाइट पेश किए गए थे। वेबवन ग्रुप कंपनी ब्रिटने की है तथा इसने इसरो की वाणिज्यिक शाखा न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड के साथ करार किया था। इस लॉन्चिंग के साथ-साथ वेबवन कंपनी के 616 उपग्रह अंतरिक्ष में पहुंच चुके हैं। इसरो ने इस वर्ष यह दूसरी लॉन्चिंग की है। 

करौली शंकर के बाद छाए एक और बाबा, गर्म तवे पर बैठकर देते है आशीर्वाद

ऋषिकेश में रशियन टूरिस्ट से हुई छेड़छाड़, लड़की ने वीडियो शेयर कर बयां किया दर्द

प्रदर्शन की इजाजत नहीं, लेकिन राजघाट पर जुटे कांग्रेसी, राहुल गांधी के समर्थन में हल्ला बोल

Share:
रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -