इसरो कर रहा नए अंतरिक्ष मिशन की तैयारी, DMC-3 की होगी लांचिंग
इसरो कर रहा नए अंतरिक्ष मिशन की तैयारी, DMC-3 की होगी लांचिंग
Share:

चेन्नई : इंडियन स्पेस रिसर्च आॅर्गेनाईजेशन द्वारा अपने सबसे महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स में से एक डीएमसी - 3 की लांचिंग की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इस दौरान कहा गया है कि यह सैटेलाईट अपने साथ 5 विदेशी उपग्रहों को अंतरिक्ष में प्रक्षेपित करेगा। इसके लिए हवा में ईंधन भरे जाने को लेकर काम प्रारंभ कर दिया गया है। 447 किलोग्राम वजनी इस सैटेलाईट को श्री हरिकोटा स्थित सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र से लांच किया जाएगा। मामले में कहा गया है कि मौसम सैटेलाईट लांचिंग के लिए अनुकूल है। जिसके कारण संभावना जताई जा रही है कि कोई मुश्किल नहीं आएगी। इसरो के विशेषज्ञों ने मामले से जुड़े विभिन्न पहलूओं पर जांच कर ली है।

जिसके बाद इसके दूसरे और 4 थे चरण में लिक्विड मोनो मिथाइल हायड्रोजन प्राॅपलेट भरने का काम किया जा रहा है। इससे इस सैटेलाईट लांचिंग के लिए ईंधन का उपयोग किया जाता है। दरअसल ईंधन के तौर पर मिथाईल हायड्रोजन प्राॅपलेट का ही उपयोग किया जाता है। यह प्रक्षेपण यान ब्रिटेन के 3 आईडेंटिकल आॅप्टिकल आॅब्जर्वेशन सेटेलाईट को अपने साथ ले जाएगा दूसरी ओर ब्रिटेन के दो छोटे उपग्रह 9 किलोग्राम वजनी अर्थ आॅब्जर्वेशन माइक्रो सेटेलाईट को भी लांच किया जाएगा। दूसरी ओर डेमोन्स्ट्रेशन नेनो सेटेलाई डी - आॅर्बिट सैल भी इसमें रखे जाऐंगे। 

रिलेटेड टॉपिक्स
- Sponsored Advert -
मध्य प्रदेश जनसम्पर्क न्यूज़ फीड  

हिंदी न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_News.xml  

इंग्लिश न्यूज़ -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_EngNews.xml

फोटो -  https://mpinfo.org/RSSFeed/RSSFeed_Photo.xml

- Sponsored Advert -